{"_id":"0f26665c7ab3de0be7209f8713ab5cea","slug":"seminar-reason-uttrakhand-disaster-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड आपदा के कारणों पर मंथन 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड आपदा के कारणों पर मंथन 29 को
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में उत्तराखंड में आए आपदा के कारण ढूंढे जाएंगे। इसके लिए गढ़वाल सभा आगामी रविवार को एक सेमिनार का आयोजन करने जा रही है।
गढ़वाल सभा चंडीगढ़ 29 दिसंबर 2013 को देश सेवक सभागार सैक्टर 29 में ‘उत्तराखंड आपदा - कारण, प्रभावों एवं निदान’ नामक संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है।
इस संगोष्ठी में उत्तराखंड में 16 और 17 जून को आई भीषणा आपदा के कारणों का मंथन किया जायेगा। इस आपदा के लिये विशेषकर मानवीय भूल एवं प्रशासनिक उदासता पर विचार किया जायेगा।
सभा के महासचिव चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि इस आयोजन में जो मुख्य वक्ता भाग ले रहें है उनमें हैदराबाद स्थित नैशभनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीटयूट के वरिष्ठ साइंटिस्ट पी डिमरी, उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित आपदा प्रबंधन सलाहाकार समिति के चेयरमैन एमसी ध्यानी, श्रीनगर गढवाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में जियोलोजी डिपार्टमेंट के रिसर्च आफिसर डा एसपी पंत और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंस्ट्रूमेंटेशन डिपार्टमेंट में ऐसोसियेट प्रोफेसर डीएस राणा शामिल हैं। संगोष्ठी के मुख्य अंशों को उत्तराखंड सरकार के ध्यान में लाया जायेगा ।