{"_id":"61a3dfd449e56d492a6bfc9f","slug":"semester-examination-starts-from-december-pu-is-unable-to-take-decision-chandigarh-news-pkl4344372101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा शुरू, पीयू नहीं ले पा रही फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा शुरू, पीयू नहीं ले पा रही फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हो रही है। वहीं अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन, इसे लेकर कोई फैसला नहीं दिया गया है। यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी तो ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन शहर के कॉलेजों के विद्यार्थी लंबे समय से ऑफलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं, अब उनकी परीक्षा का फैसला भी यूनिवर्सिटी केआदेशों पर निर्भर है। इस कारण विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के शिक्षक भी परेशान हो रहे हैं कि किस तरह से आगे की तैयारियां की जाएं।
कॉलेजों केप्राचार्यों ने बताया कि उन्हें अब तक स्पष्टता नहीं है कि विद्यार्थियों को उनकी सेमेस्टर परीक्षा को लेकर क्या जवाब दिया जाए, क्योंकि परीक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी करवाती है, इसलिए हम उन्हीं के फैसले पर निर्भर हैं। यहां तक की परीक्षा को लेकर हो रही बैठकों में क्या हो रहा है, उसकी भी हमें कोई जानकारी नहीं मिलती। हम लंबे समय से ऑफलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं, लेकिन परीक्षा के संबंध में हमसे कॉलेज प्रमुख होने के नाते विचार भी नहीं लिए गए हैं।
पुटा सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने बताया कि विद्यार्थी कक्षाओं में हर रोज परीक्षा से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सिर्फ बैठकें हो रही है, कोई नतीजा नहीं निकल रहा। हमें विद्यार्थियों को फिलहाल यही कहना पड़ रहा है कि आप ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों माध्यमों में परीक्षा के लिए तैयारी करो।