फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   self defence programme, chandigarh police, self defence workshop, chandigarh

पुलिस का सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम शुरू, सीखना चाहती हैं तो पहुंचें

Wed, 01 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
self defence programme, chandigarh police, self defence workshop, chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस की सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला
बुरे वक्त में महिलाओं के सामने कभी-कभी ऐसे हालात बन जाते हैं, जब उनका अपराधियों से आमना-सामना हो जाता है। ऐसे वक्त के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस करना आना चाहिए। इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सिटी की युवतियों और महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को आईजी तेजिंद्र सिंह लूथरा ने इसका उद्घाटन किया। यह कैंप पूरे जून के महीने चलेगा। इस मौके पर आईजी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुलिसके लिए हमेशा से महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दा रहा है। इसी लिए पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए यह शिविर शुरू किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-26 पुलिस लाइन में शुरू सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम दो बैच में चलेगा। पहला बैच 1 से 15 जून तक और दूसरा बैच 16 से 30 जून तक चलेगा। इसकी टाइमिंग सुबह 7 से 9 और शाम 5 से 7 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और वुमन पुलिस स्टेशन की ओर से आयोजि इस कैंप में महिलाओं को बुरे वक्त पर अपराधियों से कैसे निपटना है इसके बारे में कुछ टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी अजिंथा चेपियाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed