फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seeking Ban On PUBG Game through filed Petition in HC

PUBG गेम पर भी पाबंदी लगाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्णय लेने का दिया आदेश

Mon, 09 Dec 2019 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Seeking Ban On PUBG Game through filed Petition in HC
पबजी - फोटो : फाइल फोटो

पबजी को ब्लू व्हेल की तरह घातक बताते हुए इसे बैन करने की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को इस पर बैन को लेकर निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट को बताया कि यह गेम ऐसा है, जो बच्चों को अपना आदी बना लेता है। बच्चे कई-कई घंटे इसको खेलते रहते हैं और इसी वजह से उनका शारीरिक और मानसिक विकास धीमा हो जाता है। 

विज्ञापन


बच्चे दिन में चार से पांच घंटे तक इस गेम को खेलते हुए बिताते हैं जिसके कारण वे समाजिक रूप से एक्टिव कम ही रहते हैं। इसके साथ ही याची ने कहा कि इस गेम में हथियारों से लैस खिलाड़ी होते हैं जो हिंसक रूप से एक दूसरे पर हमला करते हैं जिसके कारण बच्चों के बीच हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती है। 
विज्ञापन


इस गेम के कैरैक्टर को खुद में महसूस करने लगते हैं और इसी वजह से इमोशनल रूप से उससे जुड़ जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब गेम के दौरान कैरेक्टर की मौत हो जाने पर उससे लगे आघात से बच्चों की मौत हो गई है। ऐसे में इस गेम की तुलना ब्लू व्हेल गेम से करते हुए हाईकोर्ट से अपील की गई कि ब्लू व्हेल गेम की तरह इस गेम पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए केंद्र सरकार को याची द्वारा सौंपी गई रिप्रेजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed