फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You gave a new lease of life; your contribution will be remembered for a lifetime.

Chandigarh News: आपने दी नई जिंदगी, आपका योगदान जिंदगी भर याद रखेंगे

Wed, 07 Oct 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
You gave a new lease of life; your contribution will be remembered for a lifetime.

विज्ञापन
दो साल के इंतजार के बाद पीजीआई में मृतक डोनर के लिवर से हुआ सफल ट्रांसप्लांट, स्वस्थ होकर घर लौटे हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान राकेश
चंडीगढ़। ‘आपने मुझे नई जिंदगी दी है, आपका यह योगदान मैं जिंदगी भर याद रखूंगा।’ हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात राकेश के ने डोनर परिवार का दिल से शुक्रिया किया। करीब दो साल तक लिवर मिलने का इंतजार करने के बाद पीजीआई में उनका सफल ट्रांसप्लांट किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह अपने परिवार के पास लौट गए हैं।
राकेश लंबे समय से लिवर ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे थे। पीजीआई के जनरल सर्जरी और हेपेटोलॉजी विभाग की टीम ने यह प्रत्यारोपण किया। इसमें प्रो. एल. कमान, डॉ. सुनील तनेजा और डॉ. स्वप्नेश साहू के साथ पूरी मल्टीडिसिप्लिनरी टीम शामिल रही। अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय राकेश ने मृतक डोनर परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद बड़ा होता है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी परिवार ने किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन देने का फैसला किया। उनके इस निर्णय से राकेश को नई जिंदगी मिली है। वह इस एहसान को कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन

प्रो. एल. कमान ने कहा कि राकेश का स्वस्थ होकर घर लौटना पूरी टीम के लिए संतोष की बात है। हर मृतक डोनर ट्रांसप्लांट के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो दुख के बीच भी अंगदान जैसा बड़ा फैसला लेता है। वहीं, डॉ. स्वप्नेश साहू ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed