{"_id":"6232170831dba71a541703da","slug":"seeing-the-new-building-of-chb-dharampal-said-it-looks-old-do-something-chandigarh-news-pkl4448333168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी की नई इमारत देख बोले धर्मपाल- ये तो पुरानी लग रही, कुछ करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी की नई इमारत देख बोले धर्मपाल- ये तो पुरानी लग रही, कुछ करो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को शहर में आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मंगलवार दोपहर 12 से लेकर शाम 6 बजे तक सभी आठों जगह गए और अधिकारियों को कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए।
धर्मपाल ने दौरे की शुरुआत सेक्टर-9 में बन रहे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की नई इमारत से की। उनके साथ सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग समेत प्रशासन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। सलाहकार धर्मपाल ने नवनिर्मित इमारत में चल रहे कार्यों को देखा। उन्होंने इमारत को बाहर से देखकर कहा कि ये नई इमारत है लेकिन ऐसा लग रहा है कि पुरानी है। उन्होंने सीएचबी के अधिकारियों को कहा कि वे कोई हल निकालें, जिससे कि इमारत नई दिखे। इसके बाद मौके पर ही फैसला हुआ कि इमारत पर सीमेंट रंग का पेंट किया जाए। बता दें कि सीएचबी की इमारत का काम पूरा करने के लिए इन दिनों दिन-रात काम चल रहा है। अधिकारी भी रात 8 बजे तक दफ्तर में ही बैठे रहते हैं।
इसके बाद सलाहकार ने सेक्टर-17 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर-17 स्थित फुटबाल स्टेडियम, मक्खन माजरा और रायपुर कलां में सरकारी स्कूल, रायपुर कलां में सीटीयू के चौथे बस डिपो व वर्कशॉप, सेक्टर-50 के बिजनेस कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक, सेक्टर-39 में कजौली वाटर वर्क्स और धनास में पुलिस कांप्लेक्स का दौरा किया।
विज्ञापन
करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे अमित शाह
60 करोड़ रुपये की लागत से सीएचबी की नई इमारत तैयार हुई है। उद्घाटन के बाद ए ब्लॉक से सीएचबी के सभी ऑफिस इसी नए भवन में शिफ्ट होंगे। सेक्टर-17 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का कुल बजट 199 करोड़ रुपये है। 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 336 पुलिस हाउसेज का प्रोजेक्ट भी पूरा हो चुका है। साथ ही 246 घरों के पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी गृहमंत्री अमित शाह से कराया जाएगा। 40 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। सभी गांवों को भी शहर की तर्ज पर कैनल वॉटर यानी नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 17 करोड़ की लागत से पूरा हो चुका है। सेक्टर-39 वॉटर वर्क्स से यह सप्लाई पहुंचेगी। इसके अलावा सेक्टर-50 के कॉमर्स कॉलेज में 15 करोड़ की लागत से तैयार हॉस्टल ब्लॉक, 20 करोड़ की लागत से तैयार दो गवर्नमेंट स्कूल, सेक्टर-17 में 10 करोड़ की लागत से तैयार अर्बन पार्क का भी उद्घाटन शाह करेंगे।