{"_id":"3ede0cf04be57f03a4e5c7f19885d6f4","slug":"see-toilet-seat-of-9-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां आइए और देखिए 9 लाख की टॉयलेट सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां आइए और देखिए 9 लाख की टॉयलेट सीट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनेटरीवेयर ब्रांड टोटो ने सेक्टर-7 में अपना एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है। यह सेनेटरीवेयर सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि, एनर्जी सेविंग भी है।
विज्ञापन
शो रूम का उद्घाटन टोटो इंडिया के प्रबंध निदेशक तास्तुशिको यासाका ने की। मौके पर गुप्ता सेनेटरी के अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।
शोरूम में विविध प्रकार की टायलेट सीट्स उपलब्ध हैं। इनकी कीमत पंद्रह हजार रुपये से लेकर नौ लाख रुपये तक है। कंपनी के यह उत्पाद जल्द ही गुजरात स्थित वडोदरा के निकट हलोल में शुरू होंगे।
विज्ञापन
टोटो इंडिया के प्रबंध निदेशक तास्तुशिको यासाका ने कहा कि उत्पादों के माध्यम से आरामदायक वातावरण प्रदान करवाया है।
इनका संचालन अब रिमोट कंट्रोल से संभव है। कंपनी के उत्तर पूर्वी भारत के सीनियर रिजनल मैनेजर रजनीश नंदन ने बताया कि कंपनी में विश्वस्तरीय उत्पादों जैसे नियोरेस्ट, वाशलेट, बेसिक प्लस स्यूट, फलशिंग सिस्टम, बाथ टब आदि का निर्माण होता है। इनका मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और अन्य शहरों के आलीशान होटलों और अपार्टमेंट के टायलेट और बाथरूम में स्थापित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन