फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   See photos of Amar Ujala Samvad Punjab 2023

Amar Ujala Samvad: संवाद ने दिखाई विकास की नई राहें, सितारों ने लगाए चार चांद, देखें कार्यक्रम की तस्वीरें

Wed, 09 Aug 2023 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 01:52 AM IST
सार

शहूर अभिनेत्रा सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ अभिनेता मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर से मुलाकात भी लोगों के लिए यादगार लम्हों में शुमार हो गया। वहीं, अभिनेत्री मल्लिका दुआ, गुल पनाग और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग जैसी शख्सियतों से रूबरू होने का मौका भी मिला।

विज्ञापन
See photos of Amar Ujala Samvad Punjab 2023
अमर उजाला संवाद में पहुंची फिल्म गदर 2 की स्टारकास्ट। - फोटो : अमर उजाला ( दिनेश भारद्वाज )

विस्तार

अमर उजाला संवाद-पंजाब ने विकास की नई राह दिखाई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात रीजेंसी में देशभर की जानी-मानी हस्तियों, निति-नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों ने राजनीति, खेल, उद्योग-स्टार्टअप, सिनेमा और कृषि जैसे क्षेत्रों के विकास पर गंभीर चर्चा की और भविष्य का खाका खींचा। पहले सत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार, अर्थव्यवस्था, रिवर्स माइग्रेशन समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने चुटीले अंदाज से दर्शकों को हंसाया भी। इसके बाद अन्य सत्रों में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, उद्योगपति कोमल जैन, महिंद्रा फाइनेंस के एमडी रमेश अय्यर, देहात स्टार्टअप के सह-संस्थापक श्याम सुंदर, आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरतीत कौर ने अपने-अपने सत्रों में शानदार बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद में गदर-2 की स्टारकास्ट भी पहुंची। मशहूर अभिनेत्रा सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ अभिनेता मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर से मुलाकात भी लोगों के लिए यादगार लम्हों में शुमार हो गया। वहीं, अभिनेत्री मल्लिका दुआ, गुल पनाग और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग जैसी शख्सियतों से रूबरू होने का मौका भी मिला। संवाद में शामिल ट्राइसिटी और पंजाब के मेहमानों ने कहा कि यह कार्यक्रम इस पूरे क्षेत्र को एक नई दिशा देगा। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहने चाहिए। 



पंजाब के विकास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई चर्चा हो या कोमल जैन का स्टार्टअप मंत्र, सभी ने दर्शकों को कार्यक्रम से बांधे रखा। संवाद में पंजाब के विकास के साथ ही जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर बातचीत की गई। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय रहा। - सुखपाल सिंह, जल संरक्षण कार्यकर्ता।



अमर उजाला संवाद के सभी सत्र शानदार थे। प्रत्येक सत्र में कुछ न कुछ सीखने को मिला। विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सितारों से भी रूबरू हुए। चंडीगढ़ में इस शानदार आयोजन के लिए मेरी तरफ से अमर उजाला की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं। - डॉ. शैलेन्द्र भारद्वाज, सचिव, नीमा।

पंजाब के विकास के सत्र में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई, उससे चंडीगढ़ के व्यापारियों को भी बल मिला। निश्चित रूप से चंडीगढ़ प्रशासन विकास की उस रूपरेखा के आधार पर चंडीगढ़ के व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए मंथन करेगा। पूरा कार्यक्रम शानदार रहा। - संजीव चड्ढा, सचिव, चंडीगढ़ व्यापार मंडल



संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के विकास से की गई। इसके बाद स्टार्टअप, फाइनेंस, कृषि, खेल, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में बेहतरी के लिए पैनल डिस्कशन हुआ। मैं इस कार्यक्रम को 10 में से पूरे 10 नंबर देती हूं क्योंकि इसके जरिए विकास की समग्र रूपरेखा खींची गई। अमर उजाला टीम की यह पहल काबिले तारीफ है। - शोभना पठानिया, सचिव, जीएमएसएच-16 नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन।



अमर उजाला संवाद में विशेष रूप से व्यापार को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। यह हम जैसे व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से भी हम दूसरे राज्यों में हो रहे कार्यों और योजनाओं से अवगत हो पाते हैं। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।  - सुखपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल।



यह संवाद बेहतरीन रहा। इससे समाज में जागृति आएगी। उद्योग, स्टार्टअप, राजनीति और सिनेमा जैसे विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा शानदार जानकारी दी गई। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। - सरदार तारा सिंह, चेयरमैन चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed