फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   see electricity bill, woman die with heart attack

बिजली बिल देख महिला के उड़े होश, आया अटैक, तोड़ा दम

Wed, 28 Oct 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 28 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
see electricity bill, woman die with heart attack

बिजली बिल देखकर महिला को अटैक आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों में रोष। मामला हरियाणा के सिरसा का है। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम इन दिनों बढ़े बिजली बिलों को लेकर चर्चा में है। हर उपभोक्ता निगम और सरकार को कोस रहा है। बढ़े बिलों को देखकर आम आदमी की नींद उड़ी हुई है।

विज्ञापन


सिरसा के गांव शाहपुर बेगू की ढाणी करनैल सिंह में एक महिला को 27 हजार रुपये बिजली बिल देखकर अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की इस तरह से मौत से ग्रामीणों इक्ट्ठा हो गए और विभाग की मनमानी का विरोध किया। ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार में फैसला किया कि अब कोई भी ग्रामीण बिजली बिल जमा नहीं करेगा न ही कर्मचारियों को गांव में घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं थाना सदर सिरसा प्रभारी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है। जबकि निगम के एसडीई का कहना है कि दो माह का इतना बिल नहीं आ सकता बकाया शामिल होगा। इस बारे में जांच की जाएगी। बता दें कि थाना सदर सिरसा क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू की ढाणी करनैल सिंह में करीब 20-25 परिवार रहते हैं। अधिकतर दिहाड़ी मजदूर हैं और आधे से अधिक के कच्चे मकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण तिलब राज ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद बिजली कर्मी धर्मपाल के घर पर बिजली का बिल देने आया था जो उसके पुत्र चिमन लाल ने प्राप्त किया। इसके बाद धर्मपाल की 45 वर्षीय पत्नी शकुंतला ने अपने बेटे से बिल की राशि के बारे में पूछा। जब चिमन ने उसे बताया कि इस बारे बिल 27 हजार 74 रुपये का आया  है तो शकुंतला को पसीने आने लगे और उसने घबराहट और धड़कन बढ़ने की बात कही।

इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे गांव में रोष फैल गया। मृतका के चार लड़कियां और दो लड़के हैं।

ग्रामीणों का फैसला, न्याय होने तक कोई भी अब बिजली बिल जमा नहीं करेगा

see electricity bill, woman die with heart attack

बुधवार को जब शकुंतला के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैसला किया कि अब कोई बिल जमा नहीं करेगा जब तब उसके साथ न्याय नहीं किया जाएगा।

मौके पर मौजूद ग्रामीण मोहराबाई, साहबराम, मलकीत सिंह, महाबीर, संतोष मंगत, निर्मल, रणबीर सिंह, करनैल सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि वे सभी परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह आठ बजे घर से निकलते हैं और रात को घर में आते हैं।

उनके घरों में एक या दो बल्ब हैं, ऐसे में वे हजारों रुपये का बिल कैसे आ जा सकता है। जब से उनकी ढ़ाणियों में बिजली का कनेक्शन हुआ है, तभी से उनके बिल हजारों रुपये में आ रहे हैं। जब भी इस बारे में अधिकारियों से बात की जाती है तो कहते हैं की पीछे से ही आ रहा है। यह तो भरना ही होगा उसके बाद कुछ होगा। तिलकराज ने बताया कि उनकी ढाणी में दस हजार से लेकर 30 हजार तक बिल आ रहे हैं।

ओपी विश्नोई एसडीई नाथसुरी चौपटा फीडर ने बताया कि बिजली बिल इतना नहीं आ सकता, इस बिल में बकाया बिलों की राशि भी हो सकती है। इस प्रकार की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली फिलहाल वे विभागीय कार्य से फतेहाबाद आए हुए हैं, लौटने के बाद ही मामले की जांच कर कुछ कहा सकता है।

टहल सिंह, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शाहपुर बेगू ने बताया कि मैं आज गांव से बाहर हूं पर बिल देखकर महिला की मौत की खबर मिली है, बिल ज्यादा आने के बारे में ग्रामीण कहते हैं। गांव लौटने के बाद ग्रामीणों से मिलकर अगली कार्यवाही के बारे में विचार करेंगे।

बलवंत सिंह थाना सदर सिरसा प्रभारी ने बताया कि मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed