फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest In Sirsa Of Haryana, Deployment of Security Forces

Kisan Andolan: एसपी ऑफिस के घेराव को बढ़े किसानों ने बैरिकेड तोड़े, प्रशासन के साथ बैठक भी बेनतीजा

Sat, 17 Jul 2021 11:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 AM IST
सार

पांच किसानों की रिहाई को लेकर हरियाणा के सिरसा में किसान एसपी कार्यालय का घेराव  करेंगे। प्रदर्शन से पहले ही सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लघु सचिवालय के मुख्यद्वार और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने पुलिस की पांच, आर्म्ड पुलिस की चार, आईआरबी की चार और रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी हैं। 

विज्ञापन
Farmers Protest In Sirsa Of Haryana, Deployment of Security Forces
अधिकारियों के साथ बैठक कर बाहर निकले किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही थी। पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह ही भगत सिंह स्टेडियम में किसान जुटने लगे थे। किसान नेता राकेश टिकैत मंच पर पहुंच चुके हैं। इसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ऑफिस का घेराव करने बढ़े किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद किसानों से बातचीत के लिए एसडीएम और डीएसपी स्टेडियम पहुंचे। एसडीएम जयबीर यादव ने आईजी राकेश आर्य से बातचीत का न्योता दिया। इसके बाद किसानों की 20 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। ये कमेटी आईजी से मुलाकात करने सचिवालय पहुंची। हालांकि किसानों और प्रशासन के बीच बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं बैठक में प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में प्रदर्शन करें। 

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। इसके जवाब में बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं। मगर एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस छावनी बना सिरसा
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय के मुख्यद्वार समेत आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। सिरसा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां, आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां समेत रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी है। 

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। 

प्रदर्शन में पंजाब और राजस्थान से भी जुटेंगे किसान

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बयान जारी कर कहा कि पांचों किसानों की रिहाई के लिए एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह घेराव अनिश्चितकालीन होगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा से जगजीत सिंह दल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा और अभिमन्यु कोहाड़ सिरसा पहुंचेंगे। औलख ने कहा कि इसमें पंजाब, राजस्थान के भी किसान शामिल होंगे। यह घेराव तब तक जारी रहेगा, जब तक पांचों किसानों की रिहाई नहीं होती। 

पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को छुट्टी पर गए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही नई छुट्टी के लिए आए आवेदनों को रोक दिया गया। सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर से बुला लिया गया। वहीं पुलिस ने बाल भवन, सदर थाना, दक्ष प्रजापति चौक के पास अवरोधक लगाने शुरू कर दिए। पुलिस विभाग ने अधीनस्थ स्टाफ को बाहर से आई पुलिस कर्मचारी और रैपिड एक्शन फोर्स की संख्या को देखकर पांच हजार कर्मचारियों का खाना तैयार करने का आदेश दिया गया है। 

किसानों को अलग जगह रोष प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। रिहायशी एरिया में पुलिस तैनात की जाएगी। किसानों के आंदोलन पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। अवरोधक लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है। कानून व्यवस्था को भंग करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे। - अर्पित जैन, एसपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed