Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमले का अलर्ट, गांव में 150 जवान तैनात, पिता विदेश रवाना
फोर्स प्रत्येक व्यक्ति को तलाशी लेने के बाद ही आगे भेज रही है। सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला परिवार को धमकी मिली है। इस इनपुट के बाद ही सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस की ओर से मूसे वाला के परिवार को फिलहाल हवेली के भीतर ही रहने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर और गांव में शुक्रवार दोपहर पंजाब पुलिस ने अचानक सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के बाहर एलएमजी युक्त एक वाहन खड़ा किया गया है। पूरे गांव को सील कर जगह-जगह करीब 150 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। गांव में आने व जाने वाली हर सड़क पर नाके लगाए गए हैं। वाहनों की तलाशी लेने के साथ लोगों की भी जांच की जा रही है। परिवार को हवेली के अंदर रहने को कहा गया है। इस बीच खबर यह भी है कि देर रात सिद्धू मूसेवाला के पिता विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह 10 दिन विदेश में रहेंगे।
सूत्रों ने दावा किया है कि मूसेवाला के परिवार पर हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मिला था। इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू ने फिलहाल किसी धमकी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर पुलिस को हमले का कोई इनपुट मिला हो तो अलग बात है।
पुलिस ने इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी है। एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह ने फिलहाल हमले को लेकर इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि यह रुटीन चेकिंग की जा रही है। वहीं, कुछ अधिकारियों ने बताया कि यह मॉक ड्रिल थी लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार रात 10 बजे तक मूसा गांव में पुलिस बल तैनात था।
मानसा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दाखिल की दूसरी चार्जशीट
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अदालत में एक और चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर, कपिल पंडित, बिट्टू, मनप्रीत तूफान, मणि रइया ओर जगतार सिंह मूसा के नाम शामिल हैं। मानसा पुलिस की ओर से मूसेवाला हत्या मामले में अब तक 31 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका हैं। गुरुवारइ को मानसा पुलिस ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की।