फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security concerns after Pahalgam terror attack; High level meeting in Chandigarh, agencies on alert

Chandigarh News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा पर चिंता<bha>;</bha> चंडीगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक, एजेंसियां अलर्ट

Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Security concerns after Pahalgam terror attack; High level meeting in Chandigarh, agencies on alert
चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में चंडीगढ़ की सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। प्रशासक कटारिया ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उधर, डर और अनिश्चितता के माहौल के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानों के कुल 95 यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दीं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शहर में बुधवार देर रात कई कई जगह पुलिस नाके लगा चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डीजीपी ने प्रशासक को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ में गश्त को बढ़ा दिया गया है और सभी जरूरी और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी उपस्थित रहे। वहीं, हमले के विरोध में बुधवार को शहरभर में प्रदर्शन हुए। राजनीति दलों, धार्मिक संगठनों से लेकर छात्राें का आक्रोश देखने को मिला। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्लाजा में निकाला कैंडल मार्च, लक्की बोले-दुखद घटना ने देश को झकझोरा
सेक्टर-17 के प्लाजा में कांग्रेस पार्टी ने आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि दुखद घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने नेतृत्व में मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं, शहर के नागरिकों, युवा स्वयंसेवकों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने भाग लिया। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर, न्याय और शांति का आह्वान करने वाली तख्तियां पकड़ीं और पीड़ितों की याद में मिनट का मौन रखा। लक्की ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या जघन्य और अमानवीय कृत्य है। इस तरह के आतंकी कृत्यों का उद्देश्य भय फैलाना और समाज को विभाजित करना है। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपायों को बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, मल्होत्रा बोले- श्रीनगर में हुआ हादसा अत्यंत दुखद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ भाजपा ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शन के अंत में पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। जेपी मल्होत्रा ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान को अपनी आतंकी गतिविधियां तुरंत बंद करनी होंगी। मल्होत्रा ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि श्रीनगर में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषियों को जल्द सजा मिलेगी। ऐसी घटनाएं देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी हैं। उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी ने भी देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकी कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, दविंदर सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली, जगतार सिंह जग्गा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद प्रमुख रूप से शामिल थे। ब्यूरो


आज मार्केटों में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) ने बुधवार को सेक्टर 21-सी मार्केट में एक बैठक का आयोजन कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें इस हमले की कड़ी निंदा की गई और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। व्यापार मंडल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों से अपील की कि वे पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें। व्यापारियों ने आतंक के खिलाफ एकजुट, पाकिस्तान प्रायोजित आतंक मुर्दाबाद, कश्मीर के पीड़ितों को न्याय मिले, सीबीएम पीड़ित परिवारों के साथ जैसे नारों की तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। बैठक में अध्यक्ष संजीव चड्ढा, चेयरमैन चरंजीव सिंह समेत 50 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि वीरवार 6:30 बजे विभिन्न बाजारों में कैंडल मार्च के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed