{"_id":"68b215662b1707d4a80df7c5","slug":"security-and-traffic-issues-raised-in-police-public-meeting-chandigarh-news-c-16-pkl1079-804287-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पुलिस पब्लिक मीटिंग में उठाए सुरक्षा और यातायात के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पुलिस पब्लिक मीटिंग में उठाए सुरक्षा और यातायात के मुद्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स सेक्टर-13 चंडीगढ़ की निवासियों ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के कैंप कार्यालय में एक पब्लिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में डीएसपी विजय सिंह और एसएचओ मनिंदर सिंह शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य निवासियों और स्थानीय पुलिस के बीच सीधी बातचीत का मंच प्रदान करना था ताकि सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं का समाधान किया। इस बैठक में 70 से अधिक निवासियों ने भाग लिया, जिनमें गवर्निंग बॉडी के सदस्य और ब्लॉक प्रतिनिधि शामिल थे।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने कहा कि इस तरह की बैठक से विश्वास बढ़ता है और स्थानीय मुद्दों को संवाद के माध्यम से प्रभावी ढंग से हल करने में मदद मिलती है। पुलिस अधिकारियों ने निवासियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में महासचिव विपुल स्याल और उपाध्यक्ष एचसी कुमार मौजूद रहे।