फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security agencies in Punjab-Jammu and Kashmir on alert after information about infiltration of 10 terrorists

Alert : 10 आतंकियों की घुसपैठ के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान तेज

Wed, 26 Mar 2025 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 01:24 AM IST
सार

पठानकोट में दिल्ली-कटड़ा नेशनल हाईवे के पास मंगलवार को सात संदिग्धों को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। ये आतंकी 3 समूहों में विभाजित हैं।

विज्ञापन
Security agencies in Punjab-Jammu and Kashmir on alert after information about infiltration of 10 terrorists
तलाशी अभियान, file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक 10 आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है।

विज्ञापन


पठानकोट में दिल्ली-कटड़ा नेशनल हाईवे के पास मंगलवार को सात संदिग्धों को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। ये आतंकी 3 समूहों में विभाजित हैं। इनका 5, 3 और 2 आतंकियों का समूह है। हीरानगर (कठुआ) से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्षेत्र में 10 आतंकवादी घुसपैठ कर चुके हैं, जिनमें से 5 को देखा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सन्याल: फिदायीन हमले की फिराक में आतंकी, सेना ने सफाए के लिए पैरा कमांडो उतारे; कठुआ में हाई अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च को दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला जिसका नाम दर्शना देवी डिंगा अंब जिला कठुआ है, ने अपने घर के बाहर दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। संदिग्धों ने उससे पानी मांगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की लोकेशन भी डिंगा अंब वाली शेयर की है।

तलाशी अभियान चल रहा
सुरक्षा बलों ने पठानकोट और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना, घातक कमांडो और पुलिस बल संदिग्धों की तलाश में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सुनसान जगहों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की गहनता से जांच कर रही हैं। इंटर-स्टेट चेक पॉइंट्स पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


खतरे की आशंका
पिछले दिनों में जेएंडके में आतंकी मुठभेड़ स्थल पर चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिले हैं, जिससे बड़े हमले की आशंका जताई जा रही है। आईईडी को देख लग रहा है कि आतंकी पूरी तैयारी से किसी बड़े हमले की फिराक में आए हैं। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों को जानकारी साझा की है कि दो आतंकवादियों का अंतिम समूह अभी भी उस क्षेत्र में है, लेकिन अन्य दो समूह भाग निकले हैं। ये डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं, उनके पास स्थानीय गाइड हैं।

यह भी पढ़ें : कठुआ के जंगलों में दहशत: फायरिंग के बीच आतंकवादियों की खोज, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों काे मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। पठानकोट बार्डर सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सुनसान जगह, बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की गहनता से जांच कर रही है। इंटर स्टेट नाकों पर भी हाईटेक सुरक्षा लगाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं।
-दलजिंदर सिंह ढिल्लों, एसएसपी पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed