फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   security after intelligence reports, Namcharcha home, abohar news

खुफिया रिपोर्ट के बाद नामचर्चा घर की सुरक्षा बढ़ी, प्रशासन सतर्क

Tue, 28 Feb 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 28 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
security after intelligence reports, Namcharcha home, abohar news
डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या के बाद प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला
मंडी गोबिंदगढ़ में बीते दिनों डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हुई हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी डेरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अंतर्गत अबोहर के सुभाष नगर स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बारे में डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन चौकस है। डेरे के सुभाष नगर स्थित नामचर्चा घर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


नामचर्चा घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने डेरा प्रेमियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें जिससे कानून व्यवस्था कायम की जा सके। डीएसपी ने बताया कि नामचर्चा घर की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह के अतिरिक्त सर्वजीत सिंह भट्टी, कालूराम, हरमीत सिंह, चरणजीत सिंह समेत 10 पुलिस कर्मचारी लगे हैं। थाना नंबर 2 के प्रभारी इनका नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 फरवरी को मंडी गोबिंदगढ़ के गांव जंगेड़ा स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चाघर में दो डेरा श्रद्धालुओं सतपाल और उसके बेटे रमेश इंसा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। जगह-जगह पर डेरा प्रेमियों द्वारा चक्का जाम करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। डेरा प्रेमियों का कहना है कि वे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed