{"_id":"69dfed47761708d0390323e6","slug":"sector-58-road-accident-car-driver-to-face-trial-for-death-of-three-people-chandigarh-news-c-16-pkl1079-996327-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-5\/8 सड़क हादसा : तीन लोगों की मौत के मामले में कार चालक पर चलेगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-5/8 सड़क हादसा : तीन लोगों की मौत के मामले में कार चालक पर चलेगा मुकदमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के दिन सेक्टर-5/8 की सड़क पर हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। अदालत में इस मामले की सुनवाई 27 अप्रैल से शुरू होगी।
पुलिस जांच के अनुसार 15 अप्रैल को तेज रफ्तार एसएक्स-4 कार चला रहे आरोपी ने पहले एक साइकिल सवार दंपती को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलटते हुए दो अन्य कारों से जा भिड़ा, जिससे उनमें सवार लोग भी घायल हो गए।
हादसे में कैंबवाला निवासी हनुमान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार महिला ममता ने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, ई-रिक्शा चालक राजू की सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ही किशनगढ़ निवासी आरोपी चालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया था।