{"_id":"5eebc34f8ebc3e42e21a9d3a","slug":"section-144-will-be-impose-in-kurukshetra-on-solar-eclipse","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अब 21 जून को कुरुक्षेत्र में नहीं लगेगा कर्फ्यू, धारा 144 होगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अब 21 जून को कुरुक्षेत्र में नहीं लगेगा कर्फ्यू, धारा 144 होगी लागू
Fri, 19 Jun 2020 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:13 AM IST
सार
- ब्रह्म सरोवर के चारों कोनों पर जुटेंगे संत, छह फुट की दूरी जरूरी
- गृह मंत्री विज ने कहा था, कर्फ्यू लगाया जाए अन्यथा होगी दिक्कत
विज्ञापन
ब्रह्म सरोवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार 21 जून को पड़ रहे सूर्य ग्रहण के दिन कुरुक्षेत्र में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि गृह मंत्री अनिल विज ने पत्र लिखकर इस दिन कर्फ्यू लगाए जाने की सिफारिश की थी लेकिन सरकार ने इस दिन धारा 144 लागू करने का फैसला किया है। गृह सचिव ने इस संदर्भ में स्थानीय प्रशासन से भी बात कर ली है।
विज्ञापन
नए प्रावधानों के तहत ब्रह्म सरोवर के चारों कोनों पर संत समाज को प्रशासन की ओर से पास जारी किए जाएंगे। यह लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए पूजा अर्चना का आयोजन करेंगे। उधर, सरकार ने साफ कर दिया है कि डीसी कुरुक्षेत्र ने 19 से 21 जून तक ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के एक किलोमीटर के क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते सरकार ने धार्मिक तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के सामूहिक रूप से आयोजन करने पर पहले ही रोक लगा रखी है। इस वर्ष सोशल डिस्टेंसिंग को बनाकर अमावस्या व सूर्य ग्रहण के समय पूजा अर्चना हर किसी को अपने घर में ही करनी होगी।
आसपास के राज्यों को सूचना भेजी
हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को सूचित किया गया है कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा। इसलिए उनके प्रदेशों में श्रद्धालुओं को कुरुक्षेत्र में न जाने के लिए सूचना दी जाए। इस ऐतिहासिक निर्णय के बारे में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी सूचना भेज दी गई है।