फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'second Khemka' 'kasni' sensational allegations on haryana government

दूसरे 'खेमका' ने सरकार पर जड़े सनसनीखेज आरोप

Fri, 10 Oct 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Oct 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
'second Khemka' 'kasni' sensational allegations on haryana government

हरियाणा के 'दूसरे खेमका' कहे जाने वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी ने आयोगों में हुई नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर से प्रदेश सरकार के लिए संकट खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनके उत्पीड़न को बंद किए जाने की मांग है। कासनी ने आयोगों में हुई नियुक्तियों की परतें उधेड़ते हुए मुख्य सचिव को यह पत्र लिखा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पांच दिन पहले लिखे गए इस पत्र को भाजपा ने लपक लिया है।
विज्ञापन


लिहाजा, चुनाव में भाजपा इस मुद्दे का लाभ लेने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कासनी ने कहा है कि सरकार उन्हें बिना किसी उचित कारण के प्रताड़ित कर रही है। यह सस्तेपन की हद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए विवाद पर प्रदीप कासनी का पक्ष

'second Khemka' 'kasni' sensational allegations on haryana government

प्रदीप कासनी ने बताया कि आयोगों में हुई नियुक्तियों के मामले में सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश कर दिए। जिसके बाद विजिलेंस अधिकारी उनके पास जांच के लिए आए। हमने आयोगों की नियुक्तियों से संबंधित सभी फाइलें शपथ ग्रहण से पहले ही मुख्यमंत्री के पास भेज दी थीं।

अब सरकार फाइल पर उस नोट के गायब होने की बात कह रही है, जो फाइल पर है ही नहीं। मेरे आफिस में पुलिस को भेजने का मतलब क्या है। फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर करवाने के बाद मैं खुद राज्यपाल के पास फाइलें लेकर गया था। फाइलों में गवर्नर के पास जाने तक कोई हेराफेरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि गवर्नर ने जब अपने साइन कर दिए, उसके बाद फाइलों के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि जब नए राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कर लिया और नए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाने के लिए अधिकृत नहीं किया, ऐसे में मुझे सीएम हाउस बुलवाकर शपथ दिलवाने के लिए दबाव डाला जाना गलत है।

मैंने मुख्य सचिव से पत्र लिखकर यह कहा है कि जिन्होंने मुख्यमंत्री को इस मामले में भ्रमित किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसलिए चर्चा में हैं प्रदीप कासनी

'second Khemka' 'kasni' sensational allegations on haryana government

प्रदीप कासनी ने सचिव प्रशासनिक सुधार रहते हुए हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों में की जा रही नियुक्तियों को गलत ठहराते हुए उनसे संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

इस प्रकरण के बाद उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया। काडा प्रशासक के पद पर रहने के दौरान उनके पास इन्हीं नियुक्तियों से संबंधित एक दस्तावेज के गुम होने को लेकर विजिलेंस का एक अधिकारी जांच के लिए पहुंचा। उसके बाद से कासनी भड़क गए और उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया।

इस मुद्दे पर हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'मेरे पास भी वह पत्र है, जो कासनी ने मुख्य सचिव को लिखा है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है। लिहाजा, हम जनता के बीच इस बात को लेकर जा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed