फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second Counseling :2409 seats vacant for admission in 11th class in Chandigarh

दूसरी काउंसलिंग : 11वीं में 2409 सीटों पर होगा दाखिला

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Second Counseling :2409 seats vacant for admission in 11th class in Chandigarh
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने 42 सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं की खाली रही लगभग 2409 सीटों पर आवेदन मांगे हैं। दूसरी काउंसलिंग में नए उम्मीदवार भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों को पहली काउंसलिंग में मनपसंद स्कूल नहीं मिला या किसी कारण से दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण दाखिले से वंचित रह गए, वे भी दूसरी काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं। दूसरी काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार शाम से शुरू है। यह 19 सितंबर को रात 11.45 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दाखिला फीस 130 रुपये भी 19 सितंबर को 11 बजकर 45 मिनट तक जमा करनी होगी। स्कूल अलॉटमेंट के साथ मेरिट लिस्ट 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। दूसरी काउंसलिंग में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए विभाग ने वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर विभिन्न स्कूलों में खाली रही सीटों की सूची भी डाल दी है। इसके अनुसार विभिन्न स्कूलों में विज्ञान संकाय में 322, कला संकाय में 1238, वोकेशनल कोर्स में 539 और वाणिज्य में 310 सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए इन हेल्पलाइन पर करे संपर्क
शिक्षक स्कूल नंबर
1. जगमोहन जीएमएसएसएस -35 98146-54902
2. दीपिका जीएमएसएसएस-19 96460-40480
3. गुरविंदर कौर जीएमएसएसएस-46 98720-86720
4. अंजू जीएमएसएसएस-8 95010-34553
5. प्रीति सूद जीएमएसएसएस-35 98728-22764
6. जसपाल कौर जीजीएमएसएसएस-18 98723-41016
7. रितु वीर जीएमएसएसएस-23 99150-47574
8. नीरू गोयल जीएमएसएसएस-35 98888-97235
9. सीमा जीएमएसएसएस-21 98159-47042
10. रूपिंदर कौर जीएमएसएसएस-37 89681-81211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed