{"_id":"45ba524514fa9a37984121ad5f35cfc7","slug":"sdo-from-gurgaon-death-in-pinjore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव से ट्रेनिंग पर आए एसडीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव से ट्रेनिंग पर आए एसडीओ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर (पंचकूला)। गुड़गांव से पिंजौर के 132 केवी सब स्टेशन में विभागीय ट्रेनिंग पर आए एसडीओ जगबीर सिंह (40) की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्हें अचानक उल्टी-दस्त और बाजू में दर्द शुरू हुआ और एचएमटी परिसर स्थित अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
गुड़गांव के के 66 केवी सब स्टेशन में कार्यरत जगबीर सिंह 23 जून से 4 जुलाई तक चलने वाली विभागीय ट्रेनिंग में शामिल होने आए थे। पिंजौर के एचएमटी के पास स्थित 132 केवी सब स्टेशन में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उनका उपचार करने वाले डा. एके सिंघल ने बताया कि जगबीर ने उल्टी-दस्त व बाजू दर्द की शिकायत की। उनका बीपी भी कम था। उन्हें आईवी फ्लूड देने की तैयारी ही की जा रही थी, तभी बेचैनी के साथ उन्हें पसीना आने लगा और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।