फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scorpio fell into a 15-foot deep chow.

15 फुट गहरे सुखना चो में गिरी स्कॉर्पियो

Sat, 20 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Scorpio fell into a 15-foot deep chow.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 बापूधाम के साथ लगते करीब 15 फुट गहरे सुखना चो में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए।
विज्ञापन

गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थी, जो नशे की हालत में दिख रहे थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं। मामले की सूचना पर पहुंची बापूधाम चोकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब सवा एक बजे का है। बताया गया है कि हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो सेक्टर-26 की तरफ से मनीमाजरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सुखना चो में जा गिरी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने जब चो में गिरी गाड़ी देखी तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान गाड़ी में सवार युवक-युवतियों को चोटें आई हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी सवार नशे में थे, जिस कारण यह हादसा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस उनका बयान दर्ज करने में जुटी हुई थी। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन कारणों से हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed