फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scissors will again hit public's pockets, preparation to increase sewerage cess by 10 percent on water bill

Chandigarh News: जनता के जेब पर फिर चलेगी कैंची, पानी के बिल पर 10 फीसदी सीवरेज सेस बढ़ाने की तैयारी

Sun, 16 Feb 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Scissors will again hit public's pockets, preparation to increase sewerage cess by 10 percent on water bill
चंडीगढ़। नगर निगम एक बार फिर जनता पर वित्तीय बोझ डालने जा रहा है। निगम ने पानी के बिलों में लगने वाले सीवरेज सेस को 10 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। 17 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में इसका एजेंडा लाया जाएगा। अगर पार्षद इसे मंजूरी देते हैं तो लोगों को पानी के बिल फिर बढ़ जाएंगे। वित्तीय संकट के बीच नगर निगम फिर हॉर्टिकल्चर विंग में 314 कर्मी भर्ती करेगा। इस बार सदन की बैठक में हंगामा होना तय है।
विज्ञापन

वर्तमान में लोगों को पानी की खपत का 20 फीसदी सीवरेज सेस के रूप में देना पड़ता है। इसे अब 30 फीसदी करने की तैयारी है। इससे निगम को सालाना 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। निगम सिर्फ रिहायशी घरों में रहने वाले लोगों को ही नहीं, होटल, वाणिज्यिक परिसर, संस्थान एवं अन्य श्रेणियों का भी सीवरेज सेस 20 से 30 फीसदी करने जा रहा है। अब 17 फरवरी को यह प्रस्ताव नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में चर्चा के लिए रखा जाएगा। अगर पार्षद मंजूरी देते हैं तो फिर इसे चंडीगढ़ प्रशासन के लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फिर आएगा लाल डोरा के बाहर पानी का कनेक्शन देने का एजेंडा, मेयर बोलीं-इसे लागू कराया जाएगा
17 फरवरी को होने वाली नगर निगम की बैठक में लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देना का एजेंडा लाया जाएगा। इससे पहले भी 2021 में सदन से एजेंडा पास हो चुका है लेकिन प्रशासन ने इसे लागू नहीं किया। कहा था कि वाटर बायलॉज इसकी मंजूरी नहीं देता है। मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है इस बार इसे लागू कराया जाएगा। उन्होंने हाल ही में यूटी सलाहकार परिषद की बैठक में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और राजभवन में दौरे के दौरान यूटी प्रशासक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। उन्होंने कहा कि पानी एक बुनियादी जरूरत है। बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद ये निवासी वर्तमान में महंगे पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। इसलिए इन्हें जल्द पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का कनेक्शन मंजूर हुआ तो हजारों घरों को होगा फायदा
प्रशासन लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन को मंजूरी देता है तो इससे हजारों घरों को राहत मिलेगी, क्योंकि कई कालोनियों में लोग टैंकर और समरसिबल के सहारे पिछले कई सालों से काम चला रहे हैं। फैदां में पांच से छह हजार लोग पिछले करीब 10 वर्षों से टैंकर के भरोसे ही हैं। यहां रोजाना 8-10 टैंकर आते हैं। गर्मियों में ये संख्या 15 तक पहुंच जाती है।

वित्तीय संकट के बीच आउटसोर्स पर 314 कर्मियों की भर्ती करेगा निगम
खर्चे कम करने के लिए एक तरफ नगर निगम कर्मियों की छंटनी कर रहा है, दूसरी तरफ निगम अब आउटसोर्स पर 314 कर्मियों की भर्ती करने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बागवानी शाखा में कार्यभार बढ़ने के बावजूद नए पदों को स्वीकृति नहीं मिलने के कारण 314 अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव रखा है। यह भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से माली (235 पद), चौकीदार (1 पद), बेलदार (5 पद), एमटीएस (25 पद), वेल्डर (2 पद), लाइट व्हीकल ड्राइवर (25 पद) और अन्य शामिल हैं। नगर निगम की बागवानी शाखा शहर में पार्क, ग्रीन बेल्ट और बागवानी से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों को निभाता है। समय-समय पर कार्यक्षेत्र के विस्तार के कारण कर्मचारियों की आवश्यकता बढ़ी है, लेकिन प्रशासन द्वारा सीमित पदों को ही मंजूरी दी गई है।


मनीमाजरा की फ्री पार्किंग अब होगी पेड
मनीमाजरा स्थित पॉकेट नंबर-1 (श्मशान घाट के पास) की मुफ्त पार्किंग को पेड पार्किंग में बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। निगम का कहना है कि इससे न केवल पार्किंग और कार बाजार की अनियमितताओं को नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा। पॉकेट नंबर-1 (श्मशान घाट के पास) को छह दिनों (सोमवार से शनिवार) तक पेड पार्किंग क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है। रविवार को यह पार्किंग कार बाजार डीलरों द्वारा वाहनों की खरीद-बेचने के लिए इस्तेमाल की जाती रहेगी। पार्किंग के दाम बाकी शहर के रेट जितने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed