फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School Head Teacher Shameful Order for Girls due to Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan

हेड टीचर का छात्राओं को शर्मनाक फरमान

Tue, 21 Oct 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 21 Oct 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
School Head Teacher Shameful Order for Girls due to Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan

गांव रावलवास खुर्द में गर्ल्स हाई स्कूल की हेड टीचर की ओर से एससी स्टूडेंट को टॉयलेट साफ करने का फरमान सुनाए जाने पर बवाल मच गया। छात्राएं परिजनों के साथ सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस को शिकायत करने लघु सचिवालय पहुंची।

विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया कि हेड टीचर ने उन्हें कहा कि छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राएं फ्री के रुपये ले रही हैं। वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत टॉयलेट साफ करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मधु गुप्ता ने डिप्टी डीईओ को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

हेडटीचर बोली, फ्री में छात्रवृति लेती हो तुम सब

School Head Teacher Shameful Order for Girls due to Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan

जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई शिकायत में छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में राइटिंग कंपीटिशन था। हेड टीचर उर्मिल इसी दौरान आई और कहा कि एससी स्टूडेंट खड़ी हो जाओ। छात्राओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि मैडम क्या कहेंगी। कंपीटिशन में बैठी छात्राएं खड़ी हो गई।

आरोप है कि हेड टीचर ने फिर कहा कि तुम सभी फ्री में छात्रवृत्ति लेती हो। पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है, अब जाओ और टॉयलेट साफ करो। छात्राओं ने टॉयलेट साफ करने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह बात परिजनों को बता दी। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो शनिवार को गांव में पंचायत हुई।

सरपंच व छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने हेड टीचर से बात की और ऐसा करने का कारण पूछा। परिजनों का कहना है कि हेड टीचर ने उन्हें भी यह कहकर स्कूल से बाहर निकाल दिया कि परिजनों का स्कूल के मामले में दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं।

पंचायत, डीईओ और पुलिस को दी शिकायत

School Head Teacher Shameful Order for Girls due to Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan

छात्राएं और परिजन सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता से मिले। उन्होंने हेड टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की एक कॉपी उन्होंने एसपी कार्यालय में भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करवाने की बात कही। कहा, छात्रवृत्ति में फ्री के रुपये ले रही हो, इतना तो करना ही होगा

छात्राओं और परिजनों ने हेडटीचर पर टॉयलेट साफ करवाने का आदेश देने का आरोप लगाया है। डिप्टी डीईओ को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दीपावली के बाद जांच हो पाएगी।
- डॉ. मधु गुप्ता, डीईओ, हिसार

छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई रखने के बारे में बताया था। उनको भ्रमित किया गया है, तभा आरोप लगा रही हैं।
- उर्मिल, हेड टीचर, रावलवास खुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed