{"_id":"88488b5d65b36f93f1530ac6e95fb934","slug":"school-girl-jump-into-lake-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौटी 17 वर्षीय छात्रा लेक में कूदी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौटी 17 वर्षीय छात्रा लेक में कूदी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
धनास स्थित स्कूल से लौटी एक 17वर्षीय छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर धनास के लेक में छलांग लगा दी। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग अपने मां बाप की एकलौती औलाद थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा की पहचान सेक्टर-25 निवासी बरखा के रूप में हुई है। उसके पिता हवलदार सब्जी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी धनास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस टू की छात्रा थी।
विज्ञापन
वीरवार को उसका फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम था। घर पर सुबह सब ठीक था। लेकिन, पता नही बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया?
प्रत्यक्षदर्शी भूषण कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ लेक पर शाम करीब पांच बजे सैर कर रहे थे। इसी दौरान लड़की ने लेक में छलांग दी। इसको देखकर वह लेक में कूद गए। उन्होंने बताया कि करीब सात मिनट की मशक्कत के बाद लड़की को निकाल पाए। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस छात्रा को पीजीआई में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
एसएचओ-11 नरेंदर पटियाल ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मै बरखा अपनी मर्जी से मरने जा रही हूं।’ हालांकि, उन्होंने बताया कि मौत की वजह का खुलासा नही हो पाया है।
पुलिस स्कूल प्रशासन और दोस्तों से पूछताछ करने में लगी है। जबकि, परिजनों ने मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।