फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School Games: Bhunrehri Zone wins gold medals in all girls' categories of softball.

स्कूल गेम्स: भुनरहेड़ी जोन ने सॉफ्टबॉल में लड़कियों के सभी वर्गों में स्वर्ण पदक जीते

Sun, 21 Sep 2025 08:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
School Games: Bhunrehri Zone wins gold medals in all girls' categories of softball.
-खेड़ी गुजरां स्कूल के तैमूर बैद्य ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में चल रहीं 69वीं जिला स्कूल गेम्स में लड़कियों की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता पीएम श्री मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड में आयोजित की गई। इसमें अंडर-14 लड़कियों की प्रतियोगिता में भुनरहेड़ी जोन पहले, पटियाला-3 ज़ोन दूसरे और घनौर जोन तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में भुनरहेड़ी जोन पहले, पटियाला-3 जोन दूसरे और घनौर जोन तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में भुनरहेड़ी जोन पहले, घनौर जोन दूसरे और पटियाला 2 जोन तीसरे स्थान पर रहा। भुनरहेड़ी जोन के जोनल सचिव तरसेम सिंह ने लड़कियों के सॉफ्टबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम मैनेजर गौरव बर्डी और खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस अवसर पर खेल संयोजक शशि मान, जोनल सचिव पटियाला 3, हरीश सिंह रावत, पवित्र सिंह, हरप्रीत कौर, खेल प्रभारी अमित कुमार, हेड मास्टर खीरीबारना, बिक्रम ठाकुर, गुरजंट सिंह, डॉ. आसा सिंह, इंदरजीत कौर, कमलजीत कौर, डॉ. निधि, हरदीप सिंह, शंकर नेगी, यशदीप सिंह, पवन कुमार, गुरजीत सिंह, अखिल बजाज, आकाशदीप चन्ना, राजिंदर सिंह चानी, गुरप्रीत सिंह झंडा, राकेश कुमार लचकानी और जसविंदर सिंह गज्जूमाजरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूल गेम्स के तहत ताइक्वांडो टूर्नामेंट जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में सरकारी बहुउद्देशीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पासी रोड में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रत्येक ज़ोन से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो अंडर-14 बालक वर्ग में सरकारी मिडिल स्कूल खेड़ी गुजरां (पटियाला) के तैमूर बैद्य ने 18 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अयान अली ने -23 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और सेहज अली ने-25 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कोच ममता रानी ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में अपने स्कूल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed