फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus sliped from road

बच्चों को लेकर कहां जा घुसी ये बस, देखिए कहां हुआ ये हादसा

Mon, 17 Apr 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 17 Apr 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
school bus sliped from road
झाड़ियों में घुसी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से भरी एक बस सड़क से उतर गई, ओवर टेक करने के चक्कर में ये बस झाड़ियों में जा घुसी। कपूरथला के कांजली रोड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर को बचाने के चक्कर में स्कूल बस का ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सीधे झाड़ियों में जा घुसी। हालांकि बस में सवार बच्चे बिल्कुल सुरक्षित हैं। वहीं शाम छह बजे तक डीएसपी से लेकर एसएसपी तक घटना से अनजान थे।
विज्ञापन


कपूरथला के कांजली रोड पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 40 नंबर बस बच्चों को लेकर जा रही थी। एक तेज रफ्तार टिप्पर ओवरटेक कर रहा था। जिसे बचाने के चक्कर में स्कूल बस ड्राइवर ने बस एकदम रोड साइड कर ली और संतुलन खोने से बस सीधे झाड़ियों में जा घुसी। 
विज्ञापन


जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर तीन रोड अलग-अलग एरिया को निकलते हैं। इसी मोड़ से महज कुछ दूरी पर कांजली झील पर पुल बना है। स्कूल बस ड्राइवर का नाम सरबजीत सिंह बताया जा रहा है। घटना के समय बस में पहली से दसवीं तक के करीब 19 बच्चे सवार था। बस सवार एक बच्ची के अभिभावक ने बताया कि बस ड्राइवर बिल्कुल सही था। उसने तो रोड साइड उतार कर बच्चों की जान बचाई है। ड्राइवर ने नशा नहीं किया हुआ था। बाकायदा उसका मेडिकल करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार टिप्पर को बचाने के चक्कर में हादसा

school bus sliped from road
झाड़ियों में घुसी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्चे सुरक्षित हैं। अभिभावकों के सामने ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है। बस ड्राइवर पूरा समय वहीं पर मौजूद रहा था। एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने स्कूल बस ड्राइवर के झाड़ियों में घुसने वाली घटना से अनभिज्ञता जताते हुए तुरंत जानकारी हासिल करने के लिए फोन घुमाया। उन्होंने कहा कि मीडिया से ही उनके घटना के बारे में पता चला है। 

स्कूली बच्चों के मामले में जीरो टोलरेंस पॉलिसी है। स्कूल प्रबंधन से ड्राइवर के मेडिकल की रिपोर्ट भी तलब की जाएगी। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर संधू ने कहा कि कैंब्रिज स्कूल की कुछ बसों में सेफ वाहन पॉलिसी के तहत कमी पाई गई  थी, जिन्हें पूरा करने के लिए कहा गया था। बस की भी जांच की जाएगी कि यह सेफ वाहन पॉलिसी और पॉलिसी के अनुरूप ड्राइवर रखा हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed