फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus crushed three year old student at yamunanagar of haryana

यमुनानगरः साढ़े तीन साल के मासूम को उसी की स्कूल बस ने रौंदा, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा

Sat, 20 Jul 2019 04:56 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
school bus crushed three year old student at yamunanagar of haryana
स्कूल बस ने बच्चे को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के यमुनानगर में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को उसी की स्कूल बस ने रौंद दिया। छात्र ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा। मृतक बच्चे की पहचान गांव गुंदियाना निवासी दीदार सिंह के बेटे विरेन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पौने आठ बजे वह घर से कुछ कदम दूरी पर सड़क पर बस के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन


बस आई तो वह चढ़ने लगा। अभी वह ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि परिचालक के कहने पर चालक ने बस चला दी। इससे विरेन सड़क पर आ गिरा और बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। लोगों ने शोर मचाया, तब चालक ने बस रोकी। लेकिन मासूम विरेन लहूलुहान सड़क पर तड़प रहा था। लोगों ने उसे तुरंत उठाया और सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन


लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर चालक सुखचैन और परिचालक ऋषिपाल के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed