फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School Bus Accident at Kharar of Mohali

मोहालीः विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने जा रही बस खेतों में पलटी, पांच बच्चों को लगी चोटें

Mon, 02 Mar 2020 11:39 AM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, खरड़(मोहाली)
अमित शर्मा, खरड़(मोहाली) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
School Bus Accident at Kharar of Mohali
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
खरड़ के नजदीक गांव मछली कलां में सोमवार सुबह 27 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक ओवर स्पीड बस बेकाबू होकर सड़क से उतर कर खेतों में पलट गई। इस हादसे में बच्चोें को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन बस का चालक अमरपाल सिंह बस में सवार बच्चों को वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद शाम को आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन ने कहा कि ओवर स्पीड स्कूल बस चलाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग ने स्कूल बस चालकों को पहले ही सभी कागजात पूरे रखने और कोई भी लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त बस अकाल अकादमी स्कूल चुन्नींकलां की थी और सुबह 8 बजे बच्चों स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान ओवर स्पीड होने के कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने पलटी हुई बस में से बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे से बच्चे डरे हुए थे और लोगों ने बच्चों के परिजनों और स्कूल प्रशासन को इस हादसे की सूचना दी। मजात पुलिस चौकी इंचार्ज मोहम्मद इकबाल ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम हिमांशु जैन और डीटीओ प्रदीप ढिल्लों भी घटना स्थल पर पहुंच गए। खरड़ सदर पुलिस ने एक बच्चे के दादा फतेह सिंह निवासी गांव भरतपुर की शिकायत पर बस चालक अमरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed