{"_id":"63aa7c3dd344d65da02eba9b","slug":"scheduled-castes-commission-constituted-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: सरकार ने किया SC आयोग का गठन, जस्टिस HS भल्ला गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: सरकार ने किया SC आयोग का गठन, जस्टिस HS भल्ला गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त
Tue, 27 Dec 2022 10:38 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फतेहाबाद
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फतेहाबाद
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:38 AM IST
सार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) अधिनियम 2014 (2014 का 22) की धारा 13 की उपधारा (1) अधीन मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल ने जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का गठन कर दिया है। रतिया के पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला को चेयरमैन नियुक्त गया है। वहीं भिवानी के विजय बदबुजार को वाइस चेयरमैन बनाया गया हैं। कैथल के रावी तारांवाली, सोनीपत की मीना नरवाल और सिरसा के रत्तन लाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Haryana Govt constitutes State Commission for Scheduled Castes. Former MLA Ravinder Baliala has been appointed as the chairman of the commission.
— ANI (@ANI) December 27, 2022विज्ञापन
जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त
सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) अधिनियम 2014 (2014 का 22) की धारा 13 की उपधारा (1) अधीन मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल ने जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया।
विज्ञापन
तीन साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए रविंद्र बलियाला
रविंद्र बलियाला तीन साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले साल 2014 में वह इनेलो की टिकट पर रतिया से विधायक बने थे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा चार वर्ष पूर्व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम 2018 पास किया गया था। अधिनियम पास होने के बाद से ही प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग लगातार विपक्षी दल और अलग-अलग अनुसूचित मोर्चा द्वारा उठाई जा रही थी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रहे हैं अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर
गांव बलियाला में 12 जनवरी 1969 को जन्मे रविंद्र सिंह एमए, एमफिल व अर्थशास्त्र में पीएचडी हैं। वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर भी रहे हैं। मजहबी सिख जाति से संबंधित प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने 2004 में कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुआत की। उस समय प्रोफेसर रविंदर बलियाला ने रतिया क्षेत्र में युवाओं के भारी हुजूम के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई थी।
मगर उस समय कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के चलते 2009 में इनेलो में शामिल हो गए थे। इनेलो ने 2014 में प्रोफेसर रविंदर बलियाला को रतिया विधानसभा से टिकट दिया। उस समय प्रदेश में भाजपा की लहर होने के बावजूद प्रोफेसर रविंदर बलियाला ने रतिया विधानसभा से करीब 52000 वोट लेकर मौजूदा सांसद और तत्कालीन भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को 453 मतों के करीबी मुकाबले से हराया था।
2019 में ज्वाइन की भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर रविंद्र बलियाला ने अगस्त 2019 में भाजपा ज्वाइन की थी। उन्हें भाजपा का पहले प्रदेश सचिव बनाया गया। बाद में भाजपा के पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता विंग का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया।