फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule of examinations for May 2024 session released by PU

Chandigarh News: पीयू की ओर से मई 2024 सेशन की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Tue, 16 Apr 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Schedule of examinations for May 2024 session released by PU
22 अप्रैल से प्रैक्टिकल और चार मई से थ्योरी परीक्षाएं शुरू होंगी
विज्ञापन

शेड्यूल बनाते समय लोस चुनावों का रखा गया है विशेष ध्यान : वीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के मई 2024 सेशन की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा शाखा के कंट्रोलर प्रोफेसर विशाल गोयल ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार चार मई 2024 से यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों, संबंधित कालेजों और प्राइवेट विद्यार्थियों की थ्योरी परीक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इस बार शेड्यूल बनाते समय लोकसभा चुनावों का विशेष ध्यान रखा गया है। चुनावों के शेड्यूल के मद्देनजर कुछ अस्थायी परीक्षा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही हैं। काॅलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेजों से ही प्राप्त कर सकते हैं।

जल्द ही कॉलेजों को ई-मेल के जरिये यह एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा जो भी विद्यार्थी डिस्टेंस व प्राइवेट मोड के जरिये शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वह अपना एडमिट कार्ड परीक्षा शाखा की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी विस्तृत डेटशीट जल्द ही परीक्षा शाखा की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वीसी प्रोफेसर अरविंद ने कहा कि चुनावों के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना अच्छी बात है। वैसे भी यूनिवर्सिटी हमेशा ही अपने स्टूडेंट्स के हितों को प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed