फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule for admission in graduate classes released in Haryana

Haryana News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी, 29 मई से प्रवेश प्रक्रिया होगी शुरू, PPP अनिवार्य

Sat, 27 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 May 2023 01:22 AM IST
सार

उच्चतर शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि सीटों की संख्या भी स्पष्ट तौर पर होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले संबंधित प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कॉलेजों को विषय संयोजन की सीटों को फ्रीज करने के बाद बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Schedule for admission in graduate classes released in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर युवाओं को पंजीकरण करवाना होगा। हरियाणा के आवेदकों के लिए आवेदन के दौरान परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगा। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी। 

विज्ञापन


दूसरे चरण में युवाओं को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर आवेदन जमा कराना होगा। तीसरे चरण में विश्वविद्यालय व कॉलेज द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच 8 से 23 जून तक की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट पहली जुलाई को जारी होगी और 21 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत होगी। पहली मेरिट लिस्ट एक जुलाई से 20 जुलाई तक जारी होगी। सत्र के दौरान सभी आवेदकों से 100 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही पंजीयन और विलंब शुल्क सभी महाविद्यालय उच्चतर मुख्यालय में जमा कराएंगे।
विज्ञापन


सीटों का देना होगा पूरा ब्योरा
उच्चतर शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि सीटों की संख्या भी स्पष्ट तौर पर होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले संबंधित प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कॉलेजों को विषय संयोजन की सीटों को फ्रीज करने के बाद बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों में खेल कोटे की सीटों का भी स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस में रहेगी छूट
एडिड व प्राइवेट कॉलेजों को ओपन काउंसलिंग के दौरान ऑफलाइन मोड पर फीस लेने की छूट दी गई है। सभी छात्राओं और अनुसूचित जाति के सभी विद्यार्थियों की राजकीय कॉलेजों में ट्यूशन फीस शून्य है। 2.50 लाख से कम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को एडिड व प्राइवेट कॉलेजों में निर्धारित मानदंडों के अनुसार फीस में छूट दी जाएगी। सरकारी कॉलेजों में छात्रों को एकमुश्त किश्त में वार्षिक शुल्क देना होगा।


सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश कार्यक्रम का शेड्यूल


आयोजन तिथि

  • कॉलेज प्रोफाइल भरना 29 से 31 मई
  • ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पोर्टल 5 से 19 जून
  • ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 8 से 23 जून
  • पहली मेरिट लिस्ट 1 से 20 जुलाई
  • फीस जमा करना विवरण पोर्टल पर अपलोड होगा
  • दूसरी मेरिट लिस्ट विवरण पोर्टल पर अपलोड होगा
  • शिक्षण अवधि 21 जुलाई
  • बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण 21 जुलाई
  • विलंब शुल्क (ओपन काउंसलिंग का पहला सप्ताह) 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed