फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saws fired on 24 green trees for petrol pump construction

चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप निर्माण के लिए 24 हरे पेड़ों पर चला दी गई आरी, हो सकता था रिप्लांटेशन

Sat, 14 Mar 2020 03:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Saws fired on 24 green trees for petrol pump construction
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-51 में नगर निगम के पेट्रोल पंप के लिए आवंटित भूमि पर लगे 24 हरे पेड़ों पर गुपचुप तरीके से आरी चला दी गई। पेड़ों के ठूंठों को छिपाने के लिए उन पर मिट्टी का लेप तक लगा दिया गया। हालांकि, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने से पहले प्रशासन से अनुमति ली गई है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में नगर निगम और सिटको की आय बढ़ाने के लिए यूटी प्रशासन ने चार पेट्रोल पंप खोले जाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए एस्टेट ऑफिस की ओर से नगर निगम और सिटको को शहर में दो-दो स्थानों पर भूमि आवंटित की गई थी। सेक्टर 51 में एमसी को आवंटित भूमि पर लगभग 10 वर्ष पुराने हरे पेड़ लगे हुए थे।
विज्ञापन


इनमें 20 पेड़ों का रखरखाव वन विभाग और 4 पेड़ों का जिम्मा नगर निगम के पास था। पंप निर्माण के लिए इन हरे पेड़ों को गुपचुप तरीके से काट दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पेड़ों के ठूंठ को छिपाने के लिए इन पर मिट्टी का लेप लगा दिया। वहीं, कुछ पेड़ों की जड़ों को जेसीबी से निकाल दिया गया। विकास के नाम पर शहर में अभी तक 1000 से अधिक हरे पेड़ों को काटा जा चुका है। पर्यावरणविदों ने हरे पेड़ों के काटे जाने पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लेकर ही बताऊंगा
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र दलाई, चीफ कंजरवेटर, वन विभाग

हो सकता था पेड़ों का रिप्लांटेशन
उद्यान विशेषज्ञ राहुल महाजन ने हरे पेड़ों को काटे जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हरियाली के कारण ही शहर को ग्रीन सिटी का खिताब मिला हुआ है। प्रशासन को पेड़ों को काटने के बजाय रिप्लांट करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed