सावन के महीने में ऐसे मनाएं भगवान शिव को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का महीना रविवार से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार 29 दिन का सावन होगा। सावन की शुरुआत और अंत रविवार से हो रहा है। इससे सूर्य की कृपा बनी रहेगी।
यह कहना है सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का। इस बार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि छय है। इस सावन में चार सोमवार और पांच रविवार पड़ रहे हैं। पहली अगस्त को नागपंचमी पड़ रही है।
ऐसे मनाए भोलेनाथ को
सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मदिर के प्रमुख पुजारी ईश्वर शास्त्री, सेक्टर-38 के सनातन धर्म मंदिर के पुजारी उमाशंकर पांडेय, सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पुजारी रविंद्र प्रसाद और अभय चंद्र झा ने बताया भगवान भोले पर गंगाजल से अभिषेक बहुत ही पुण्यकारी होता है।
बेलपत्र और कनेर के फूल से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सेक्टर-15 स्थित जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र का कहना है कि भगवान को पंचामृत और गन्ने के रस से भी अभिषेक करने से प्रसन्न होते हैं।
एक लोटा जल काफी शिव को मनाने को
भगवान शिव एक लोटा जल में भी प्रसन्न हो जाते हैं। सेक्टर-8 स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद का कहना है कि मंदिर में सभी तैयारियां हो गई हैं।
सेक्टर-15 स्थित सनातन धर्म मंदिर में हर रोज भक्त भोलेनाथ का सामूहिक रूप से अभिषेक करेंगे। सेक्टर-21 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी हर रोज रुद्राभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई से सावन का महीना शुरू है।
शिव शक्ति मंदिर में रहेगा खास
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में इस बार खास आयोजन होगा। मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का कहना है कि बाबा बर्फानी का दर्शन मंदिर में ही होगा।
उन्होंने कहा कि जो भक्त बाबा बर्फानी का दर्शन करने अमरनाथ नहीं जा सकते उनके लिए यहां पर बाबा बर्फानी का स्वरूप बनाया जा रहा है।
दो दिन बाबा बर्फानी मदिर में विराजमान होंगे। कबूतर भी होगा। हर दिन नए रूप में बाबा भोले का शृंगार होगा। कभी चाकलेट तो कभी दूध के पॉकेट और ड्राइफ्रूट से भोलेनाथ सजाए जाएंगे।
अलग-अलग रूपों में होगा शिव श्रृंगार
सावन का महीना शुरू होने में एक दिन रह गया है। शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक होगा। सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का कहना है कि मंदिर में हर रोज भगवान शिव का अलग अलग रूपों में शृंगार होगा। सभी भक्तों को प्रसाद बांटे जाएंगे। श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को मनाने का महीना सावन है।
सजाया जा रहा है शहर के मंदिरों को
सेक्टर 7 सी के सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में सावन में मंदिर को सजाने का काम शुरू है। मंदिर की प्रवक्ता शीतल नेगी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का रुद्राविषेक किया जाएगा और मंदिर में आने वाले भक्तों को भगवान शिव का प्रसाद खीर व पूड़े बांटे जाएंगे।
सनातन धर्म त्रिवेणी मन्दिर के प्रधान आशा सागी, चेयरमैन यशपाल सागी द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर के पंडित सीताराम, पंडित हिमांशु, पंडित दिनेश व प्रवीण भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे।