फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Savitribai Phule's birth anniversary celebrated with reverence and respect

Chandigarh News: श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's birth anniversary celebrated with reverence and respect

विज्ञापन
मनीमाजरा। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती ट्राईसिटी सैनी विकास मंच चंडीगढ़ द्वारा सैनी भवन, सेक्टर-24 में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की उपप्रधान कविता सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत चीफ पैटर्न प्रीतम सिंह सैनी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान जय सिंह सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना कर शिक्षा प्राप्त की और समाज में बालिकाओं के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंघानिया, धर्मपाल सैनी, शिव चरण सैनी, राजकुमार सैनी, जगतार सिंह सैनी, बहादुर सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed