{"_id":"61c0ef853869a82da86ba4bd","slug":"saved-from-cold-how-to-avoid-corona-chandigarh-news-pkl4367239152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से तो कर दिया बचाव, कोरोना से कैसे बचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से तो कर दिया बचाव, कोरोना से कैसे बचेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हर साल की तरह इस बार भी लोगों को सर्दियों से बचाने के लिए नगर निगम ने रात गुजारने के लिए 12 रैन बसेरा बनाए गए हैं। मरीजों के परिजनों के रात गुजराने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। हालांकि रजाई, गद्दा का उपयोग करने के बाद ड्राइक्लीन करवाया जाता है।
सेक्टर- 16 जनरल अस्पताल के बाहर लगाए गए रैन बसेरा में 35 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां पर गार्ड ने बताया कि फिलहाल 18-20 लोग ही रात को ठहरते हैं। यहां पर सर्दी से बचने के लिए हीटर का इंतजाम है। वहीं 35 बेड की व्यवस्था है और उतनी की रजाई और तकिया भी हैं। तीन दिन बाद तकिया, बेड शीट और पिलो कवर धुलाई के लिए जाते हैं। वहीं, गार्ड ने बताया यहां सेनिटाइजर की कमी खलती है।
पीजीआई पर तीन रैन बसेरा
पीजीआई के सामने नाइट फूड स्ट्रीट के पास तीन रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनमें दो में पुरुषों के रहने की व्यवस्था और जबकि एक में महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है। यहां के गार्ड शानू ने बताया कि पुरुष वालों में 35-35 ठहरने की व्यवस्था है। वहीं महिलाओं वालों में 25 से 30 के रहने की व्ययस्था है। फिलहाल पुरुष वालों में 25-30 लोग और महिला वर्ग में 10-15 महिलाएं आ रही हैं।