{"_id":"66545087db00f6ea4c0206a5","slug":"satta-ka-sangram-yuvaon-se-charcha-in-ludhiana-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: लुधियाना के युवाओं की साफ बात-हमें शिक्षा और रोजगार चाहिए, फ्री की चीजें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: लुधियाना के युवाओं की साफ बात-हमें शिक्षा और रोजगार चाहिए, फ्री की चीजें नहीं
Mon, 27 May 2024 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 02:52 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम में चर्चा कर रहे युवाओं का साफ कहना था कि यदि विकास होगा तो ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारी की समस्या कम होगी। ऐसा होता दिख नहीं रहा, तभी यहां का युवा विदेशों का रूख कर रहा है।
विज्ञापन
लुधियाना में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में आईनिफ्ड परिसर में युवाओं के साथ चर्चा की गई। युवाओं ने इस दौरान ने बेबाकी से अपनी बात रखी।
आईनिफ्ड के अरविंद गुप्ता एवं भाविक जैन ने कहा कि यदि पंजाब एवं लुधियाना का विकास होगा, तभी इंडस्ट्री प्रफुल्लित होगी, युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ेंगी। लेकिन हालत यह है कि इंडस्ट्री को ट्रेंड मैनपावर नहीं मिल रही और युवाओं को रोजगार। इस गैप को भरने की जरूरत है, ताकि युवाओं को रोजगार मिले। इसके अलावा नशे को हर हाल में खत्म करना होगा। आज हर जगह नशा उपलब्ध है और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
वहीं युवाओं ने फ्री की राजनीति पर भी बेबाकी से राय रखी और कहा कि फ्री में कुछ भी देना सही नहीं है। देना है तो शिक्षा और रोजगार दिया जाए ताकि युवा आत्मनिर्भर बने।