फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch locked Rohtak BDPO office against e-tendering

Rohtak News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने रोहतक बीडीपीओ कार्यालय पर फिर जड़ा ताला, धरने पर बैठे

Fri, 20 Jan 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विकास खत्री ने कहा कि जब तक सरकार सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा। इसी बीच हर रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Sarpanch locked Rohtak BDPO office against e-tendering
रोहतक में धरने पर बैठे सरपंच। - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने शुक्रवार सुबह रोहतक बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया और गेट के आगे धरना देकर बैठ गए। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विकास खत्री भी मौके पर पहुंचे और सरपंचों के साथ धरने पर बैठे।

विज्ञापन


प्रदेश भर के सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के पांच ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में भी सरपंच धरने पर बैठे हैं। रोहतक बीडीपीओ कार्यालय पर 3 दिन ताला जड़ने को सरपंच और पुलिस आमने-सामने रहे लेकिन चौथे दिन सुबह सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया जिसे पुलिस ने कटर की सहायता से कटवा दिया था। 
विज्ञापन


धरने के पांचवें दिन सरपंचों ने दोबारा बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरना लगाकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विकास खत्री ने कहा कि जब तक सरकार सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा। इसी बीच हर रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरपंचों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सरपंच अपनी बात पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed