{"_id":"6532a77bb2aeb5dbcf0d3323","slug":"sarovar-of-shri-kali-mata-temple-filled-with-water-after-five-years-in-patiala-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: श्री काली माता मंदिर के सरोवर में पांच साल बाद भरा जल, 251 जोत जला कर हुई भव्य आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: श्री काली माता मंदिर के सरोवर में पांच साल बाद भरा जल, 251 जोत जला कर हुई भव्य आरती
Fri, 20 Oct 2023 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:52 PM IST
सार
साफ-सफाई करने के बाद सरोवर में पूजा कर गंगा जल डाला गया। इसके बाद सरोवर में जल भरा गया। इससे श्रद्धालुओं में भी खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में लोग आरती में पहुंचे।
विज्ञापन
श्री काली माता मंदिर के पवित्र सरोवर पर की गई आरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर के पवित्र सरोवर में शुक्रवार को पांच साल बाद जल भरा गया। इस मौके पर पहली बार 251 जोत जला कर आरती की गई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रधान राजेश केहर ने बताया कि करीब पांच साल से पवित्र सरोवर में जल नहीं था। साफ-सफाई करने के बाद सरोवर में पूजा कर गंगा जल डाला गया। इसके बाद सरोवर में जल भरा गया। इससे श्रद्धालुओं में भी खुशी की लहर है। काफी समय से मांग थी कि लोगों की मान्यता को देखते हुए सरोवर का जल्द जीर्णोद्धार किया जाए।
विज्ञापन
आरती में हिस्सा लेने श्री काली माता और श्री राज राजेश्वरी देवी मंदिर के सलाहकार बोर्ड की चेयरपर्सन एवं डीसी साक्षी साहनी पहुंचीं। इस दौरान स्कूली छात्राओं को 25 साइकिल, खिलाड़ियों को 30 खेल किट और जरूरतमंद महिलाओं को 10 सिलाई मशीनें बांटी गईं। डीसी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चियों की मदद करना एक अच्छा कदम है। इसे छात्राओं को पढ़ाई व खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने कहा कि लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा व उनकी श्रद्धा को देखते हुए मंदिर के विकास के लिए काम किया जा रहा है। हाल ही में मंदिर में मुफ्त बहुमंजिला पार्किंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन