फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sargun Arora wins three medals at the Ceylon Masters Badminton tournament.

Chandigarh News: सीलोन मास्टर्स बैडमिंटन में सरगुन अरोड़ा ने जीते तीन पदक

Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sargun Arora wins three medals at the Ceylon Masters Badminton tournament.
चंडीगढ़। श्रीलंका के कोलंबो में 25 से 28 जून तक आयोजित सीलोन मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में चंडीगढ़ की सरगुन अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने प्रवीण तनेजा के साथ 60+ मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता। इसके अलावा सुमित्रा के साथ 60+ महिला युगल और सुभाष के साथ 55+ मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एयर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगिरिया बैडमिंटन कोर्ट्स में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित चीन, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूएई, नॉर्वे, कनाडा, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और चाइनीज़ ताइपे के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और आठ बार राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी सरगुन अरोड़ा मास्टर्स वर्ग में लगातार भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वहीं ट्राइसिटी के प्रवीण तनेजा ने पुरुष युगल 60+ वर्ग में भी रजत पदक जीता। सिटी इंटरनेशनल बैडमिंटन कोच सुरिंदर महाजन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed