फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sarbat Khalsa, politicians arrested acrosswhole punjab

सरबत खालसा : पंजाब भर में हिमायती नेताओं की धरपकड़

Mon, 07 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sarbat Khalsa,  politicians arrested acrosswhole punjab
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic

तलवंडी साबो (बठिंडा) में 10 नवंबर को प्रस्तावित सरबत खालसा से पहले ही पंजाब पुलिस ने इसकी हिमायत करने वाले पंथक नेताओं की धर-पकड़ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला से अकाली दल मान ग्रुप के नेता हरभजन सिंह कश्मीरी, प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह, जत्थेदार मोहन सिंह करतारपुर, बठिंडा से गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के मुख्य सेवादार भाई सुखजीत सिंह खोसा, भाई ध्यान सिंह मंड के भाई ज्ञान सिंह मंड, बगीचा सिंह रत्ताखेड़ा, दल खालसा नेता भाई सुखचैन सिंह अतला समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सिमरनजीत सिंह मान, गुरदीप सिंह बठिंडा, भाई ध्यान सिंह मंड, भाई बलजीत सिंह दादूवाल और भाई अमरीक सिंह अजनाला को पकड़ने के लिए भी पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अमेरिका से सदस्य भाई रेशम सिंह को रविवार को देशद्रोह के आरोप में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह तलवंडी साबो में 10 नवंबर को होने वाले सरबत खालसा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

पार्टी के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान और अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न अदालतों में अग्रिम जमानतों की अर्जियां दाखिल की हैं। अपनी पिटीशन में सिमरनजीत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि सरकार सरबत खालसा में बाधा डाल रही है।

रेशम सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दिया बयान

Sarbat Khalsa,  politicians arrested acrosswhole punjab
पु‌लिस - फोटो : file photo

 वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेशम सिंह की गिरफ्तारी को मौजूदा सरबत खालसा के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं फरीदकोट में रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापामारी करते जत्थेबंदियों के करीब 22 नेताओं को हिरासत में लिया गया।

गुरदासपुर में यूनाईटेड अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव भाई वस्सन सिंह जफरवाल को भी हिरासत में लेने के लिए थाना धारीवाल की पुलिस ने रविवार तड़के करीब 3 बजे उनके घर गांव जफरवाल में छापेमारी की। वस्सन सिंह के घर न मिलने से पुलिस खाली हाथ लौट गई।

मोगा में अकाली दल (अ) नेताओं को जेलों में बंद कर दिया। इस दौरान बहुत से नेता भूमिगत हो गए। थाना सदर पुलिस ने रविवार सुबह छापामारी कर संत समाज नेता बाबा कुलदीप सिंह धल्लेके को काबू किया। 

इसके अलावा थाना धर्मकोट और कोट ईसेखां पुलिस ने अकाली दल (अ) नेता बलदेव सिंह गांव गगड़ा, अवतार सिंह गांव कड्यिाल, हरजिंदर सिंह गांव कोट सदर खां, हरजिंदर सिंह गांव बाजेके, कश्मीर सिंह निवासी कोट ईसेखां, गुरदेव सिंह गांव खोसा रणधीर और थाना बधनी कलां पुलिस ने हरपाल सिंह कुस्सा, थाना बाघापुराना पुलिस ने चमकौर सिंह थराज, सतनाम सिंह डेरा राज पीर बाघापुराना, सिटी पुलिस ने जोगिंदर सिंह दमन सिंह नगर, मोगा समेत 13 नेताओं को गिरफ्तार कर फरीदकोट और मोगा सब जेल में बंद कर दिया गया।

इसके अलावा पुलिस ने सात अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से समागम में हिस्सा न लेने की शर्त पर उन्हें रिहा कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed