{"_id":"33a529b6bf922ccd713f645a999e17bb","slug":"saraswati-river-birth-place-will-develop-as-tourism-hub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणाः टूरिज्म हब बनेगा सरस्वती उद्गम स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणाः टूरिज्म हब बनेगा सरस्वती उद्गम स्थल
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 11 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने रविवार को गांव मुगलवाली में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल का दौरा किया। साथ ही खुदाई वाले स्थल पर जाकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने सरस्वती नदी से निकल रहे जल का आचमन किया। उन्होंने कहा कि आदिबद्री सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है। इस क्षेत्र को एक बडे़ टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सदियों से राजस्व रिकार्ड में सरस्वती नदी का अस्तित्व रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती नदी के दोबारा उत्थान का बीड़ा उठाया था और आज इस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार इसकी खुदाई में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आने देगी और हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री का नजरिया हरियाणा को टूरिज्म के हब के तौर पर उभारने का है।
दिल्ली से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए जाने वाला पर्यटक हरियाणा से होकर गुजरता है और हरियाणा संस्कृति, इतिहास और पौराणिक महानता के स्थानों से भरा पड़ा है। इस अवसर पर छछरौली के तहसीलदार टीका राम गौतम, बिलासपुर के पंचायत अधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।