फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saraswati Board is now responsible for the maintenance of RCC parallel drain.

Chandigarh News: आरसीसी पैरलल ड्रेन के रखरखाव का जिम्मा अब सरस्वती बोर्ड को

Tue, 18 Jul 2023 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Board is now responsible for the maintenance of RCC parallel drain.
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी के साथ-साथ तैयार की गई आरसीसी पैरलल ड्रेन के रखरखाव का जिम्मा अब हरियाणा सरस्वती बोर्ड को देने के निर्देश दिए हैं। अब तक इसकी जिम्मेवारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की थी।
विज्ञापन

सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा सरस्वती बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। बतौर अध्यक्ष उन्होंने कुरुक्षेत्र में आरसीसी पैरलल ड्रेन की देखरेख का जिम्मा सरस्वती बोर्ड को दे दिया है। यह ड्रेन खेडी-मारकंडा से लेकर कुरुक्षेत्र शहर के मध्य से होते हुए नरकातारी एसटीपी तक चलती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 18 कि.मी. है और इसकी क्षमता 70-80 क्यूसेक पानी की है। वे इस ड्रेन के रखरखाव के लिए पिछले एक वर्ष से प्रयासरत थे। इस ड्रेन के अधिकार बोर्ड के पास आने से बरसात के दिनों में बाढ़ के पानी की इस ड्रेन के माध्यम से भी निकासी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरस्वती बोर्ड की कोशिश रहेगी कि इसमें गन्दा पानी न जाए। ड्रेन को ऊपर से भी कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed