फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saraf artisan blew away one and a half kilos of gold, diamonds and three lakh cash by giving a birthday party

जन्मदिन की पार्टी देकर सराफ कारीगर ने सवा किलो सोना, हीरा व तीन लाख नगदी उड़ाई

Mon, 28 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Saraf artisan blew away one and a half kilos of gold, diamonds and three lakh cash by giving a birthday party
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित गहने बनाने वाली महालक्ष्मी मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप का एक कारीगर अपने ही मालिक का डेढ़ किलो सोना, 40 कैरेट हीरा (आठ ग्राम) और तीन लाख की नकदी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल स्थित हुबली निवासी आकाश (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी ने जन्मदिन की पार्टी देकर चार अन्य सराफा कारीगरों के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तिजोरी को कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-23 स्थित शोरूम नंबर-45 की तीसरी मंजिल पर लाखों का सोना चोरी हुआ है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सेक्टर-25 निवासी वर्कशॉप के मालिक अनूप कोले का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उनकी वर्कशॉप में हीरे व सोने के गहने बनाने का काम होता है। शनिवार रात वह वर्कशॉप बंद कर घर चले गए। वर्कशॉप में ही यहां कार्यरत पांच कारीगरों को कमरा दे रखा है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कारीगर का फोन आया कि बाहर से दरवाजा बंद है और आकाश गायब है। मालिक मौके पर पहुंचे और कुंडी खोलकर तीन कारीगरों को बाहर निकाला, जबकि एक अन्य कारीगर दूसरे कमरे में बेहोश पड़ा था। जांच में पाया कि तिजोरी गायब है। तलाशने पर बाथरूम में कटर से काटी गई खाली तिजोरी मिली। इसमें से तकरीबन डेढ़ किलो सोना, 40 कैरेट हीरा समेत तीन लाख की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से वर्कशॉप में काम कर रहा था आकाश
मालिक अनूप कोले ने बताया कि वर्कशॉप में सात कारीगर काम करते हैं। उनमें से पांच को यहीं रहने की जगह दी गई है। आकाश पिछले करीब दो साल से उनके यहां नौकरी करता था। उसे कामकाज के लिए एक बाइक भी दे रखी थी। घटना वाले दिन उसका जन्मदिन था। इस मौके पर उसने अन्य कारीगरों को पार्टी दी और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आकाश बाइक से फरार हो गया। वहीं, कारीगरों ने अपने बयान में कहा कि उन्हें न तो इसकी भनक लगी और न ही तिजोरी को तोड़ने की आवाज सुनाई दी।
मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब
आकाश ने वारदात के दौरान कमरे समेत सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी से बचने के लिए डीवीआर की तार काट दी ताकि उसकी हरकत कैमरे में कैद न हो सके। फिलहाल पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले ली है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि हाल ही में आई आंधी की वजह से उक्त मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे।

पुलिस की जांच के मुख्य बिंदु
1. बाइक की तलाश के लिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन समेत अन्य पार्किंग को खंगाला
2. सभी कारीगरों का बयान दर्ज कर आरोपी के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश
3. आरोपी का किसी ने साथ तो नहीं दिया है, इस पर भी जांच जारी
4. दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में सोने को बेचने का पुलिस को शक
5. पुलिस टीम अंबाला रवाना, टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाल रही
6. आरोपी के बाइक नंबर को लाइट प्वाइंट और चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में खंगाला
7. आरोपी का फोटो अन्य थाने व चौकी में भेजा
कारीगरों से पहले भी हो चुकी है वारदात
अक्तूबर महीने में सेक्टर-23/डी स्थित मकान में रह रहे सोना तराशने वाले कारीगर से दो युवक चाकू की नोक पर 150 ग्राम सोना लूट ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी विकास और कमलेश को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed