फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAPT Chandigarh demanding death penalty for accused in kolkata Doctor Rape Murder Case

kolkata Doctor Rape Murder Case: एसएपीटी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषियों को मौत की सजा की मांग

Wed, 14 Aug 2024 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 Aug 2024 05:08 PM IST
सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामले में स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी ने इस मामले में दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है। इसको लेकर एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है। 

विज्ञापन
SAPT Chandigarh demanding death penalty for accused in kolkata Doctor Rape Murder Case
डॉ. अनिरुद्ध उनियाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामले का पूरे देश में विरोध हो रहा है। देशभर के चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में भी रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, पीजीआई की तमाम डॉक्टर्स यूनियन इस घटना का विरोध जता रही हैं। 

विज्ञापन


आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की रेजीडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुए नृशंस दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी (एसएपीटी) ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है। एसएपीटी ने मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


एसएपीटी एवं एनबीएफ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने इस जघन्य हत्याकांड को समाज के ऊपर कलंक व मानवता के लिए काला दिन बताया है। डॉ. अनिरुद्ध ने कहा कि उनकी मांग है कि घटना के सभी आरोपियों को सजा-ए-मौत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डॉ. उनियाल ने कहा कि पहले संदेशखाली, तत्पश्चात निरंतर महिलाओं पर अत्याचार की खबरें बंगाल से सुनने को मिलती हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था चुनौती
डॉ. उनियाल ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था सरकार के लिए एक चुनौती बन चुकी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व डीजीपी पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, जिससे वह जरूरतमंदों को अपनी अमूल्य सेवाओं से लाभान्वित कर सकें और नागरिक भी स्वास्थ्य लाभ ले सकें।


धरती पर डॉक्टर भगवान का रूप
डॉ. अनिरुद्ध का कहना है कि डॉक्टर भगवान का धरती पर दूसरा रूप है। अगर डॉक्टर नहीं होते तो रोगियों का इलाज संभव नहीं है। बिना चिकित्सक मानव जीवन संकट में पड़ जाती है। इसलिए डाक्टरों के साथ दुर्व्यव्हार और इस तरह की घटना बेहतर शर्मनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed