फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanyukt Samaj Morcha Released New List Of 35 Candidates for Punjab Assembly Elections 2022

Punjab Election 2022: दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना को किसान संगठन ने दिया टिकट, संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों की सूची जारी

Sun, 23 Jan 2022 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 10:50 AM IST
सार

लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था। लक्खा पर हिंसा भड़काने का आरोप था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इसके बाद सिधाना फरार हो गया था। 

विज्ञापन
Sanyukt Samaj Morcha Released New List Of 35 Candidates for Punjab Assembly Elections 2022
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मौड़ से घोषित उम्मीदवार लक्खा सिधाना का। लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था।

विज्ञापन


लक्खा सिधाना पर लाल किले पर हिंसा भड़काने का आरोप था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इसके बाद सिधाना फरार हो गया था। लक्खा इसके बाद फरार हो गया था। इसके बाद वह फरवरी में बठिंडा की रामपुर फूल विधानसभा के तहत आने वाले गांव मेहराज में युवाओं की एक रैली को संबोधित करता नजर आया था। मेहराज पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। 2012 में लक्खा मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के टिकट पर रामपुरा फूल से चुनाव लड़ चुका है। लक्खा को तब 10065 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

चढूनी और राजेवाल में हुआ समझौता

पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त संघर्ष पार्टी चढूनी व संयुक्त समाज मोर्चा बलबीर सिंह राजेवाल में समझौता हो गया है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। वहीं बलवीर सिंह राजेवाल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह घोषणा गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को की।

गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमे समाना, संगरूर, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शाहकोट, अजनाला, बीड़वा, दाखा, भुलत्थ शामिल हैं। शेष 107 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा (राजेवाल) प्रत्याशी उतारेगा। मोर्चा चीफ बलबीर सिंह राजेवाल स्वयं चुनाव लड़ेंगे। चढूनी ने कहा कि वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे। चढूनी ने कहा कि एक दो दिन में ही चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। चढूनी ने कहा कि शेष दल सत्ता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वह किसानों, मजदूरों व आम जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed