मीडिया से बोले रामपाल, '50 लाख मांगे थे पुलिस ने'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने मीडिया के सामने सीधे जेल सुपरिंटेंडेंट पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। रामपाल ने कहा कि उसे तकलीफ है कि जिस अधीक्षक ने उससे फिरौती मांगी थी, उसे ही उस जेल का अधीक्षक बना दिया गया है।
उसने कहा कि पुलिस ने जो चालान पेश किया है, वह बनावटी और झूठा है। चालान में जो लिखा गया है, सब पुलिस का मनघड़ंत है। रामपाल को सतलोक आश्रम के प्रवक्ता राजकुमार, पुरुषोत्तम सहित 9 लोगों को चार मुकदमों में मंगलवार को जेएमआईसी की कोर्ट में पेश किया गया।
जेएमआईसी प्रतीक जैन ने मुकदमा नंबर 427 में रामपाल को अब 9 मार्च तक पेश होने के निर्देश दिए हैं। मुकदमा नंबर 429, 430 और 443 में रामपाल और उसके अनुयायियों की 10 मार्च को पेशी होगी।
429 नंबर मुकदमे में 9 मार्च को रामपाल को कोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ेगा, जबकि अन्य मुकदमों में रामपाल और उसके अनुयायियों की वीसी से पेशी होगी।
पढ़िए, रामपाल से बातचीत के कुछ अंश
सवाल : आपने 50 लाख रुपये की फिरौती का आरोप लगाया है ?
जवाब : यह सत्य है... सत्य है।
सवाल: किसने मांगी थी आपसे फिरौती?
जवाब : शमशेर सिंह दहिया जेल अधीक्षक, जो अब इसी जेल में आ गया है।
सवाल : जेल में क्या आपको कोई तकलीफ है?
जवाब : इससे बड़ी क्या तकलीफ होगी, 50 लाख मांगने वाला ही जेल अधीक्षक आ गया।
सवाल : पुलिस ने जो चालान पेश किया है, उसके बारे में आप क्या कहेंगे?
जवाब : यह चालान पूरा झूठा है, बनावटी है।
सवाल : तो जेल अधीक्षक को लेकर आपने दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की मांग भी की थी?
जवाब : हां वो जज साहब ने रिजेक्ट कर दी, अब सेशन कोर्ट में जाएंगे।