फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sant Dhadrian Wale demands CBI probe in attack issue in ludhiana

संत ढडरियांवाले ने कहा, पुलिस पर भरोसा नहीं, CBI करे हमले की जांच

Fri, 27 May 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 27 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sant Dhadrian Wale demands CBI probe in attack issue in ludhiana
संत रणजीत सिंह ढडरियां - फोटो : amar ujala

का‌फिले पर हमला मामले में संत ढडरियावाले ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा क‌ि उन्हें पंजाब पुलिस पर विश्वास नहीं रहा। दरअसल साउथ सिटी इलाके में दस दिन पहले हुए हमले में मारे गए बाबा भूपिंदर सिंह ढक्कीसाहिब वाले के भोग समारोह में संत रंजीत सिंह ढडरियावाले ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


संत ढडरियांवाले ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ओर से इंसाफ मिले न मिले, संगतों की कचहरी में जरूर इंसाफ मिलेगा। इस मौके पर एसजीपीसी की तरफ से सस्पेंड किए गए पांच प्यारों ने बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वाले को कौम का शहीद करार दिया। कुछ सिख प्रचारकों ने कहा कि दमदमी टकसाल का सिख कौम में काफी महत्व है, लेकिन टकसाल से कुछ गलत तत्वों को तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
इस मौके पर संत ढडरियावाले ने कहा कि हमारी तरफ से करवाए जा रहे समागम में जो लोग हाजिरी भरते हैं, उन्हें पता है कि हम सभी को एक करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि उनकी हमलावरों और उनके साजिशकर्ता के साथ कोई निजी रंजिश नहीं है। असल में हालात यह हो चुके हैं कि सच बोलना गुनाह हो गया है। लोगों ने पहरावा तो धर्म का डाला है, लेकिन काम बल्कि माफिया वाले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते थे कि सिख प्रचारकों के हत्यारों पर फूलों की वर्षा करने वाले कौन थे। सड़कों पर धरने करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह धरने लगाकर लोगों को परेशान करने के हक में नहीं है। वह संगत से अपील करते है कि शांतिपूर्ण तरीके से जिलाधीश कार्यालय में जाकर इस सारे मामले की सीबीआई जांच का मैमोरेंडम दें। भोग समारोह को जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, भाई हरजीत सिंह, दमदमी टकसाल से जत्थेदार राम सिंह, बलवंत सिंह नंदगढ़, सरबजीत धुंदा, भाई मोहकम सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना सहित अन्य पंथक जत्थेदारों ने संबोधित किया।


बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वाले के भोग समारोह के लिए काफी बड़ा पंडाल लगाया गया था। हजारों लोग बाबा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। समारोह के आस-पास पुलिस का काफी सख्त पहरा था। पंडाल के अंदर जाने से पहले सभी की मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही थी। सादी वर्दी में भी पुलिस मुलाजिम संगत के बीच बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed