फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjeev Sharma chairman UBS Vibhan Bibi Goyal

प्रो. संजीव शर्मा हो सकते हैं यूबीएस के चेयरमैन, विभान ने प्रो. बीबी गोयल को बनाया था चेयरमैन

Sat, 19 Sep 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Sharma chairman UBS Vibhan Bibi Goyal
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस विभाग में चेयरपर्सन को लेकर रार बढ़ गई। हाईकोर्ट ने बनाए गए चेयरमैन के नाम पर स्टे लगा दिया है। प्रो. संजीव शर्मा अब इस विभाग के चेयरमैन हो सकते हैं। हालांकि हाईकोर्ट का पूरा आदेश आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

हाल ही में पीयू के यूबीएस विभाग के चेयरमैन का दायित्व प्रो. बीबी गोयल को मिला था। वह काम कर रहे थे। इसकी जानकारी यूआईएएमएस विभाग में पढ़ा रहे शिक्षक प्रो. संजीव शर्मा को मिली। उनका कहना है कि वह वरिष्ठ हैं उन्हें इस विभाग को चेयरमैन बनाया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि वह यूबीएस विभाग के ही प्रोफेसर हैं। उनका वेतन भी इसी विभाग से निकल रहा है। यूआईएएमएस विभाग की स्थापना के लिए वह उस विभाग में विश्वविद्यालय के आदेश पर गए थे, लेकिन उनकी मुख्य तैनाती यूबीएस में ही मानी जाएगी। उन्हें यूबीएस का चेयरमैन नहीं बनाया तो वह हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में उन्होंने यह सब तर्क रखे तो उन्हें इस पर स्टे मिल गया है। वह खुद ही इस पद पर काबिज होंगे। हालांकि हाईकोर्ट का विस्तृत आदेश आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। यह आदेश पीयू प्रशासन के पास आएगा और उसी के अनुसार पीयू को आदेश जारी करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed