फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay Jha relieved, Sarpreet, Secretary, Department of Personnel

संजय झा को प्रशासन ने किया पदमुक्त, सरप्रीत सिंह गिल बने कार्मिक विभाग के सचिव

Sat, 14 Nov 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Jha relieved, Sarpreet, Secretary, Department of Personnel
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने आईएएस संजय कुमार झा को पद मुक्त कर दिया है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शुक्रवार को संजय झा के सभी विभागों को अन्य अधिकारियों को सौंप दिए हैं। इसके तहत सरप्रीत सिंह गिल को प्रशासन के कार्मिक विभाग का सचिव बनाया है। वहीं, एग्रीकल्चर विभाग के सचिव की जिम्मेदारी डीसी मनदीप सिंह बराड़ को दी गई है।

प्रशासन के आदेश के अनुसार शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल अब कार्मिक विभाग, पब्लिक रिलेशन विभाग, एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज विभाग, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग, स्टैटेटिक्स विभाग और इस्टैब्लिशमेंट विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा मनदीप सिंह बराड़ को एग्रीकल्चर और कारपोरेशन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी अपनी पुरानी जिम्मेदारियों को भी साथ में निभाएंगे। प्रशासन की ओर से संजय कुमार झा को 15 नवंबर से पद मुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने संजय झा का तबादला कर दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें पद मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed