{"_id":"6a9c76b4cddf2f6a200de0ed","slug":"sanitation-workers-expressed-their-protest-by-shaving-their-heads-chandigarh-news-c-87-1-pk11015-140957-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुंडन करवाकर सफाई कर्मियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुंडन करवाकर सफाई कर्मियों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर करीब 600 सफाई कर्मचारियों का धरना शनिवार को 31वें दिन भी जारी रहा। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। जिला प्रधान जोगिंदर कागड़ा ने कहा कि सरकार 12 मांगें मानने का दावा कर रही है, लेकिन जमीन पर कोई समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, रुका वेतन जारी करना, पेंशन-ग्रेच्युटी व मेडिकल सुविधा, जोखिम भत्ता और ठेका प्रथा खत्म करना शामिल है। धरने के चलते कई सेक्टरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
निगम गेट पर बैरिकेडिंग और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
उग्र होते आंदोलन को देखते हुए निगम गेट पर बैरिकेड लगाए गए हैं और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। अधिकारियों की कर्मचारियों से बातचीत जारी है, लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है। अधिकारियों के अनुसार मांगें सरकार स्तर की हैं और उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है।